सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना की मार झेल रहे जरूरतमदों के लिए आगे आए विक्की कौशल, इस तरह कर रहे हैं आर्थिक मदद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 14 May 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Vicky Kaushal collect fund for needy with virtual games night
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना वायरस और लॉकडाउन की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं। अब तक बहुत से सितारे लोगों की हर तरह से मदद कर चुके हैं। वहीं कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो कोरोना वायरस की मार झेल रहे गरीब और मजदूर लोगों के लिए अलग तरह से फंड जुटाने में लगे हुए हैं। अर्जुन कपूर के बाद अब फिल्म 'उरी' फेम अभिनेता विक्की कौशल ने भी वर्चुअल माध्यम के जरिए फंड जुटाने का फैसला किया है। 

Trending Videos
Coronavirus outbreak Vicky Kaushal collect fund for needy with virtual games night
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार को विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने फैंस को अपने साथ ऑनलाइन गेम खेलने के लिए न्योता दिया है। साथ ही इसके जरिए उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों और गरीब लोगों की मदद के लिए फंड जुटाने का फैसला किया है। विक्की कौशल भी यह फंड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला के समाज सेवी संस्था फैनकाइंड और गिव इंडिया के लिए जुटा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Vicky Kaushal collect fund for needy with virtual games night
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला

अपने फैंस के लिए वीडियो जारी करते हुए विक्की कौशल ने कहा, 'मैं आप सभी के साथ रात में वर्चुअल गेम खेलने को तैयार हूं। इसके लिए आप सभी को fankind.org/vicky पर लॉग इन करना होगा और दिहाड़ी मजदूरों- गरीबों की मदद के लिए आर्थिक सहायता देनी होगी। आपकी इस मदद से गिव इंडिया इन लोगों को जरूरत का सामान और राशन मुहैया करवा सकेगा'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Loading... A virtual games night with me! We’ll get to know each other, play some dumb charades and have a great evening. Sounds fun na? Promise you it will be! Now, to make this come true, all YOU have to do is log on to fankind.org/vicky and donate. Your contribution will help @give_india provide ration kits to daily wage workers who are struggling to feed themselves and their families. And 3 lucky donors will hangout with me for a virtual games night! To make your impact even bigger, A.T.E Chandra foundation will be adding 25% of the total donations we raise as a matching amount, thereby multiplying your impact. Let's do our bit and help each other in this hour of need. (Link in bio) | @fankindofficial #FankindXVicky

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on

Coronavirus outbreak Vicky Kaushal collect fund for needy with virtual games night
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल ने वीडियो में आगे कहा, 'आर्थिक मदद करने वाले तीन सौभाग्यशाली विजेताओ के साथ मैं वर्चुअल गेम खेलूंगा। आपका छोटा सा सहयोग किसी की जिंदगी बदल सकता है'। सोशल मीडिया पर विक्की कौशल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Vicky Kaushal collect fund for needy with virtual games night
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें विक्की कौशल से पहले अर्जुन कपूर ने वर्चुअल डेटिंग के जरिए रुपये जुटाए थे और 300 मजदूरों के परिवार वालों को जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया था। बीते दिनों अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों की परेशानी को बताया था। उन्होंने कहा था कि, 'हमारे देश में लोगों का एक तबका ऐसा है जिनकी इस संकट में आजीविका ही चली गई है। इस स्थिति में उन्हें अपना और परिवार का पेट भरने के लिए मदद की सख्त जरूरी है। मैं खास तौर पर उन दिहाड़ी मजदूरों की बात कर रहा हूं जो सड़कों पर चाट की दुकान लगाते हैं, निर्माण कार्य का हिस्सा होते हैं इसके साथ ही कुली, धोबी, रिक्शा चलाने वाले और इस तरह के ढेरों लोग हैं। लॉकडाउन के चलते वे घरों से बाहर नहीं निकल सकते हैं जिससे उनकी कमाई पूरी तरह से ठप्प हो चुकी है। कुछ समाज सेवी संस्थाओं (गिवइंडिया, फैनकाइंड) के साथ मिलकर मैं ऐसे जरूरतमंद मजदूरों को कुछ धनराशि उपलब्ध कराकर मदद करूंगा। ऐसे 60 हजार लोगों की पहचान की गई है जिन्हें मदद की जरूरत है। हम सभी मिलकर ऑनलाइन माध्यम से भी इनकी मदद कर सकते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It was great chatting with you all @dishanaik10 @himanshubindal1 @realchhavi @tyneeneety @purvi_goyal @give_india @fankindofficial @anshulakapoor

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed