देश में हुए लॉकडाउन की वजह से कई लोगों प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा मार दिहाड़ मजदूरों पर पड़ रही हैं। जिसके चलते वह शहर छोड़कर अपने घर और गावों की ओर पलायन कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने इन लोगों के लिए अपनी ओर से आर्थिक मदद देने का एलान किया है। वहीं कई फिल्मी सितारे भी दिहाड़ी मजदूर और गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री से नेता बनीं हेमा मालिनी भी मजदूरों की मदद के लिए आगे आई हैं।
कोरोना वायरस की मार झेल रहे मजदूरों की मदद के लिए हेमा मालिनी भी आईं आगे, मंदिर- मस्जिदों से की ये अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमा मालिनी ने सभी धार्मिक स्थलों मंदिर, मस्जिद और चर्च से दिहाड़ मजदूरों की मदद करनी की अपील की है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मैं इस मौके पर सभी मंदिर, मस्जिद और चर्च से अपील करती हूं कि वह गरीब लोगों की लॉकडाउन के दौरान मदद करें। ये सभी लोग बेरोजगार और बिना घर के हो गए हैं। उनकी भलाई और सुरक्षा के लिए आप सभी दिल खोलकर दान करें।' हेमा मालिनी ने अपने दूसरे ट्वीट में उन गुरूद्वारों की तारीफ की है जो गरीबों और मजदूरों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
I take ths opportunity to appeal to all religious centres-temples,masjids,churches to come fwd to help the poor-the worst affected by ths lockdown. Suddenly they are jobless &homeless &they are stranded.Pls donate funds towards their welfare & safety -it is the need of the hour🙏
उन्होंने गुरूद्वारों की तारीफ करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं इस बात से काफी खुश हूं कि देश के सभी गुरुद्वारे गरीब और जरूरतमंदो का पेट भरने का काम कर रहे हैं। यह सभी गुरू नानक देव जी के सच्चे भक्त हैं जिनके लिए सेवा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।' हेमा मालिनी के इस ट्वीट पर उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
I am so happy that Gurudwaras all over the country have come fwd to mitigate ths unexpected trauma by voluntarily feeding large numbers of the homeless-indeed a great,selfless gesture so typical of Guru Nanak Dev ji’s followers for whom ‘seva’ is second nature🙏A lesson to learn
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकहाउन होने की वजह से सभी तरह के उद्योग-धंधों को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया। इससे सबसे ज्यादा असर मजदूरों पर पड़ा है। उनके सामने खाने-पीने के साथ कमाई का के जरिए का संकट पैदा हो गया है इसी वजह से वह अपने-अपने गांवों की ओर पलायन कर करने को मजबूर हैं।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से लोग पैदल ही गांवों की तरफ जा रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र और कर्नाटक में पलायन करने वाले कुछ लोग हादसे का शिकार हो गए हैं। तीन हादसों में अबतक 12 लोगों की मौत हो गई है।
पढ़ें: रामायण देखते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने साझा की तस्वीर, अभिनेता की बेटी ने किया कटाक्ष