फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोविड 19 संक्रमित हुईं कनिका कपूर, सनी लियोनी के साथ मचा चुकी हैं बॉलीवुड में धमाका

Fri, 20 Mar 2020 03:35 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 20 Mar 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
coronavirus positive Singer Kanika Kapoor profile
सनी लियोनी और कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कनिका का शुक्रवार को कोरोनावायरस का टेस्ट हुआ था जो पॉजिटिव पाया गया था। कोविड 19 पॉजिटिव आने के बाद कनिका कपूर को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। हम आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं कनिका कपूर।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hello everyone, For the past 4 days I have had signs of flu, I got myself tested and it came positive for Covid-19. My family and I are in complete quarantine now and following medical advice on how to move forward. Contact mapping of people I have been in touch with is underway aswell. I was scanned at the airport as per normal procedure 10days ago when I came back home, the symptoms have developed only 4 days ago. At this stage I would like to urge you all to practice self isolation and get tested if you have the signs. I am feeling ok, like a normal flu and a mild fever, however we need to be sensible citizens at this time and think of all around us. We can get through this without panic only if we listen to the experts and our local, state and central government directives. Wishing everyone good health. Jai Hind ! Take care, KK

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

coronavirus positive Singer Kanika Kapoor profile
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कनिका कपूर का जन्म 21 अगस्त 1978 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था। बचपन से ही कनिका को गाने का शौक था। कनिका की शुरुआती पढ़ाई भी लखनऊ में ही हुई है। साल 1997 में कनिका की शादी बिजनसमैन राज चंदोक से हुई और दोनों लंदन रहने लगे। हालांकि राज और कनिका की शादी का अंत सुखद नहीं हुआ और साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया।

coronavirus positive Singer Kanika Kapoor profile
बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

शादी के बाद लंदन में रहते हुए कनिका तीन बच्चो की मां भी बनीं। वहीं पति से तलाक लेने के बाद साल 2012 में कनिका, मुंबई आ गईं और उन्होंने सिंगिंग में अपने करियर को आगे बढ़ाने की ठानी। कनिका का पहला गाना साल 2012 में जुगनी जी रिलीज हुआ। इस गाने को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला और गाना सुपरहिट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus positive Singer Kanika Kapoor profile
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाबी गानों के बाद कनिका कपूर ने साल 2014 में बतौर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर बेबी डॉल गाने को अपनी आवाज दी। फिल्म रागिनी एमएमएस 2 का गाना बेबी डॉल भी सुपरहिट साबित हुआ था। इस गाने के लिए कनिका कपूर ने बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। इस गाने में सनी लियोनी नजर आई थीं, गानें ने चार्ट बस्टर्स पर धमाका कर दिया था।

विज्ञापन
coronavirus positive Singer Kanika Kapoor profile
Kanika Kapoor - फोटो : instagram

कनिका कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। कनिका की हिट लिस्ट में लवली( हैप्पी न्यू ईयर), कमली ( हैप्पी न्यू ईयर), चिटिया कलाइयां (रॉय), देसी लुक (एक पहेली लीला), नचां फराटे (ऑल इज वेल), जुगनी पीके टाइट है (किस किसको प्यार करूं), जब छाये तेरा जादू (मैं और चार्ल्स) और प्रेमिका (दिलवाले) सहित कई गानें शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed