देश पर इस समय कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। इस वायरस से 3072 लोग संक्रमित हैं जबकि 75 की जान चली गई है। इसी के चलते देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। लोग अब अपने घरों के अंदर कैद हो गए है। इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। अक्सर ये स्टार्स वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
सेलेब्स के कुकिंग वीडियो शेयर करने पर भड़कीं सानिया मिर्जा, दीया मिर्जा ने दिया ये जवाब
इन दिनों स्टार्स घर का काम करते हुए, सफाई करते हुए, वर्कआउट करते हुए, खान बनाते हुए जैसी वीडियोज खूब शेयर कर रहे हैं। लेकिन ऐसी वीडियोज देखकर अब टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा का गुस्सा फूट पड़ा है।
सानिया ने ट्वीट करते हुए लिखा 'केवल, इतना ही कहना था कि सैंकड़ों, हजारों लोग ऐसे हैं खासकर हमारे तरफ, इस दुनिया में जो भूख की वजह से मर रहे हैं और दिन भर खाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ताकि अगर उनका भाग्य हो तो उन्हें एक वक्त का खाना नसीब हो जाए।'
सानिया के इस ट्वीट का बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा अपनी प्रतिक्रिया दी है। दीया ने लिखा, 'सानिया, मैं आपको नहीं बता सकती कि मैंने इस बारे में कितनी बार सोचा...विशेष रूप से इंस्टा पर ऐसी पोस्ट्स, लेकिन मुझे लगता है कि हर किसी का मुकाबला करने का अपना तरीका है। एक चीज जो मैं रोज सीख रही हूं, वो ये है कि ये जजमेंट पास करने का समय नहीं है। तो सबसे अच्छा है कि हम अपना काम करें और अपना रास्ता खोजें।'
Sania, I can’t tell you how many times i’ve thought of this... especially the posts on Insta... but i guess everyone has their own way of coping. One thing i am learning everyday is that there is no time or room for passing judgments. So best is to do our bit and find our way 🙂 https://t.co/vc4qn0UzCl
दीया मिर्जा की इस बात पर यामी गौतम ने भी सहमति जताई है। उन्होंने लिखा, मैं सहमत हूं दीया! हर कोई वंचितों की मदद करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहा है। एक भी व्यक्ति, जिसे मैं जानती हूं, हमारे पास जो कुछ भी है उसके लिए आभार व्यक्त करना भूल जाता है। पूरे देश में लॉकडाउन लागू है ऐसे समय में कोई इसमें वो क्या व्यक्त करना चाहते है उन पर छोड़ दें , उन्हें केवल सकारात्मकता और प्रयास करने दें।'
I agree Dia ! Everyone is contributing their best to help the underprivileged.Not a single soul, that I know of,forgets to express gratitude for what we have. With the entire Nation in a lockdown, to each his own, how they want to express. Let their be only positivity & efforts🙏🏻 https://t.co/7ORBtnBZLv
लॉकडाउन में दोस्त के साथ लग्जरी कार से घूमने निकली अभिनेत्री का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती