{"_id":"5e8900488ebc3e7745353b7c","slug":"south-actress-sharmila-mandre-went-out-in-the-midnight-in-lockdown-has-crashed-in-a-road-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में दोस्त के साथ लग्जरी कार से घूमने निकली अभिनेत्री का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन में दोस्त के साथ लग्जरी कार से घूमने निकली अभिनेत्री का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 05 Apr 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस की वजह से इस समय पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। लेकिन इस समय में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें कोरोना वायरस का खतरा बहुत मामूली लग रहा है। वो लोग बेवजह घरों से बाहर निकलकर सैर सपाटा कर रहे हैं। ऐसी ही हरकत एक मशहूर अभिनेत्री ने की है।
2 of 5
Sharmiela Mandre
- फोटो : Social Media
तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री शर्मिला मांद्रे ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री अपने दोस्त लोकेश वसंत के साथ महंगी कार से घूमने के लिए निकली थीं लेकिन रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में शर्मिला और उनका दोस्त घायल हो गया।
3 of 5
Sharmiela Mandre
- फोटो : Social Media
पुलिस ने उनके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए आईपीसी की धारा और एनडीएमए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविकांत गौड़ा ने बताया कि हाई ग्राउंड्स थाना अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज के पास जगुआर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी । घटना के बाद वहां पहुंचे दो लोगों ने लोकेश वसंत और शर्मिला मांद्रे को चुनिनघम रोड पर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sharmiela Mandre
- फोटो : Social Media
घटना की और ज्यादा जानकारी देते हुए गौड़ा ने कहा, 'हमने खुद ही मामला दर्ज किया है। लॉकडाउन लागू है। हम जांच कर रहे हैं कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर वे कैसे निकले। वे मौज मस्ती के लिए निकले थे, यह अक्षम्य अपराध है। हमने उनके खिलाफ एनडीएमए कानून के तहत कार्रवाई शुरू की है।'
विज्ञापन
5 of 5
Sharmiela Mandre
- फोटो : Social Media
बता दें कि शर्मिला मांद्रे साउथ इंडियन सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म सजनी से की थी। एक्टिंग के साथ-साथ शर्मिला फिल्म निर्माता भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।