{"_id":"5e71c6138ebc3ea4ce4c34e8","slug":"coronavirus-scare-alia-bhatt-gangubai-kathiawadi-shoot-cancelled-shared-without-makeup-selfie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग कैंसिल होते ही आलिया भट्ट ने शेयर की बिना मेकअप सेल्फी, लुक की हो रही चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग कैंसिल होते ही आलिया भट्ट ने शेयर की बिना मेकअप सेल्फी, लुक की हो रही चर्चा
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे ने सिनेमाजगत पर भी बुरा प्रभाव डाला है। ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग कैंसिल हो गई है और सितारे घर में ही खुद को प्रशंसकों से जोड़े रखने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट ने फैंस के लिए एक ऐसी सेल्फी पोस्ट की है जो चर्चा में है। इसकी वजह आलिया का बिना मेकअप लुक है। इस तस्वीर को आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
आलिया की ये सेल्फी घर की है। तस्वीर में आलिया लेटी हुई हैं और बिना मेकअप नजर आ रही हैं। आलिया की इस तरह की बिना मेकअप ये पहली तस्वीर है। इससे पहले वो कई बार एयरपोर्ट पर बिना मेकअप स्पॉट हो चुकी हैं लेकिन इस तरह से सेल्फी पोस्ट नहीं की। बाकी सितारों की तरह आलिया की आनेवाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग कैंसिल कर दी गई है जिस वजह से अभिनेत्री घर में खुद को इस तरह से बिजी किए हुए हैं।
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
कुछ दिन पहले ही आलिया का जन्मदिन था जो उन्होंने घर पर ही सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने उन्हें बर्थडे की बधाई भी दी। देर रात जन्मदिन मनाते आलिया का वीडियो और कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। इनमें वो अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ दिख रही थीं। इसके अलावा आलिया की रणबीर कपूर के साथ भी एक तस्वीर वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
- फोटो : social media
आलिया और रणबीर पिछले एक साल से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। आलिया और रणबीर की ये तस्वीर थोड़ी पुरानी है। इस तस्वीर में रणबीर आलिया को किस करते नजर आ रहे हैं। फोटो में आलिया-रणबीर अकेले नहीं हैं। उनके साथ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन-मलाइका
- फोटो : Social Media
अर्जुन ने मलाइका को गले लगाया हुआ है। सभी कैमरे की ओर देखकर पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को मलाइका और आलिया की दोस्त नताशा पूनावाला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस भी इन दोनों जोड़ी को बहुत पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।