फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Special: किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है नसीरुद्दीन शाह और इस अभिनेत्री की लव स्टोरी

Wed, 18 Mar 2020 12:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 18 Mar 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
ratna pathak shah birthday special know how to start love story with naseeruddin shah
रत्ना पाठक शाह - फोटो : फाइल

अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह की गिनती दमदार कलाकारों में से होती है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक यादगार रोल दिए। 63 साल की हो चुकीं रत्ना पाठक शाह हर किरदार में फिट बैठती हैं चाहे वो कॉमेडी रोल हो या गंभीर किरदार। आज रत्ना पाठक शाह के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

ratna pathak shah birthday special know how to start love story with naseeruddin shah
रत्ना पाठक शाह - फोटो : फाइल

रत्ना पाठक शाह का नाम लेते ही जहन में 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'इधर उधर' जैसे सीरियल याद आते हैं। रत्ना को अभिनय विरासत में मिली है। उनकी मां दीना पाठक जानी-मानी अभिनेत्री थीं। उनकी बहन सुप्रिया पाठक भी बेहतरीन अभिनेत्री हैं। घर में भले ही शुरू से अभिनय का माहौल था लेकिन रत्ना अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। वो तो पायलट या एयरहोस्टेस बनना चाहती थीं। 

ratna pathak shah birthday special know how to start love story with naseeruddin shah
रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह - फोटो : फाइल फोटो

रत्ना पाठक ने आठ साल बड़े मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से शादी की है। दोनों की प्रेम कहानी भी बड़ी रोचक है। साल 1975 में रत्ना और नसीरुद्दीन शाह पहली बार मिले थे। उस वक्त रत्ना कॉलेज स्टूडेंट थीं और नसीर एफटीआईआई (FTII) से ग्रेजुएशन कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ratna pathak shah birthday special know how to start love story with naseeruddin shah
रत्ना पाठक शाह - फोटो : फाइल फोटो

रत्ना और नसीर ने पहली बार सत्यदेव दुबे के डायरेक्शन में बने 'संभोग से संन्यास तक' नामक नाटक में काम किया था। नाटक के रिहर्सल के दौरान उनकी पहली मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बारे में रत्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'ये पहली नजर का प्यार तो बिल्कुल नहीं था। दुबे ने हमें मिलवाया था। तब तो मैं उनका सही नाम तक नहीं जान पाई थी। पहले दिन हम दोस्त भी नहीं थे, दूसरे दिन हमने साथ घूमना शुरू कर दिया था।' साल 1982 में रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह शादी के बंधन में बंधे। उनके दो बेटे इमाद शाह और विवान शाह हैं। विवान खुद भी एक अभिनेता हैं।

विज्ञापन
ratna pathak shah birthday special know how to start love story with naseeruddin shah
रत्ना पाठक - फोटो : फाइल फोटो

रत्ना ने 'मंडी', 'मिर्च मसाला', 'अलादीन', 'जाने तू या जाने ना', 'गोलमाल 3', 'एक मैं और एक तू' और 'खूबसूरत' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। साल 2017 में आई फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'थप्पड़' में भी रत्ना नजर आई थीं। 

शशि कपूर के ये 10 किरदार हैं हिंदी सिनेमा की धरोहर, एक में तो बिग बी पर पड़े भारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed