बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के चाहने वाले और शुभचिंतक केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हैं। अमिताभ बच्चन उनके बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इस बात का पता चलते ही देश- विदेश के फैंस और चाहने वाले इनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर ने भी बच्चन परिवार के कोरोना होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित होने पर शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर ने किया रिएक्ट, ट्विटर पर लिखी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर पाकिस्तान की उन हस्तियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन और उनके पूरे परिवार (जया बच्चन को छोड़कर) के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर चिंता जाहिर की है। साथ ही अफरीदी और शोएब अख्तर ने इनके जल्द ठीक होने की कामना की है। इन दोनों पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों ने अमिताभ बच्चन के लिए ट्विटर पर चिंता जाहिर की है।
शाहिद अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा, 'अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के लिए मेरी प्रार्थना। उम्मीद है आप जल्द ठीक होकर आएंगे।' वहीं शोएब अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ अमित जी। बॉर्डर के दूसरी ओर भी आपके फैंस आपके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।' सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
Best wishes for @SrBachchan and @juniorbachchan . Hope you recover well and soon. Get well soon Amit ji. Prayers for a speedy recovery from all your fans across the border.
याद दिला दें कि शाहिद और शोएब के अलावा विदेश स्टार एक्टर व रेसलर जॉन सीना ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन पारंपरिक कपड़ों में नजर आए तो वहीं अभिषेक बच्चन ने ब्लैक कलर का सूट पहना है। हालांकि इस तस्वीर को साझा करते हुए जॉन सीना ने कोई भी कैप्शन नहीं लिखा है, लेकिन उनकी ओर से साझा की गई इस तस्वीर को बच्चन परिवार के लिए चिंता जाहिर करने के तौर पर देखा जा रहा है।
आपको बता दें कि शनिवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अमिताभ और अभिषेक के बाद पूरे बच्चन परिवार का कोविड-19 टेस्ट हुआ जिसमें अभिनेत्री जया बच्चन को छोड़कर घर के सभी सदस्य यानी ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं।
पढ़ें: कोरोना से जंग के बीच अपने फैंस का पूरा ख्याल रख रहे हैं अमिताभ, अस्पताल से इन दो लोगों को दी जन्मदिन की बधाई