फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Randeep Hooda-Lin Laishram: मणिपुर पहुंचे रणदीप हुड्डा-लिन, विवाह से पहले मंदिर में की पूजा-अर्चना

Mon, 27 Nov 2023 07:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Nov 2023 07:44 PM IST
सार


 

विज्ञापन
couple at a local deity Ipudhou Marjing shrine ahead of their wedding ceremony
रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम - फोटो : पीटीआई

अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 29 नवंबर को विवाह बंधन में बंधेंगे। आज दोनों इम्फाल पहुंच चुके हैं। विवाह से पूर्व दोनों ने आज इम्फाल पहुंचकर स्थानीय देवता के दर्शन कर पूचा-अर्चना की। बता दें कि रणदीप और लिन की शादी जहां इम्फाल, मणिपुर में हो रही है, वहीं रिसेप्शन मुंबई में होगा। शादी की तारीख का खुलासा खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था।

couple at a local deity Ipudhou Marjing shrine ahead of their wedding ceremony
रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम - फोटो : पीटीआई
रणदीप ने साझा किया था पोस्ट
सामने आई तस्वीरों में रणदीप सफेद रंग के कुर्ता पाजामा में नजर आ रहे हैं, वहीं लिन ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहन रखी है। तस्वीरों में दोनों प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि काफी वक्त से लिन और रणदीप के विवाह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थीं। बीते शनिवार रणदीप हुड्डा ने खुद अपनी शादी की पुष्टि की। उन्होंने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया। 
Randeep Hooda-Lin Laishram: मणिपुर पहुंचे रणदीप हुड्डा-लिन, विवाह से पहले मंदिर में की पूजा-अर्चना

 
couple at a local deity Ipudhou Marjing shrine ahead of their wedding ceremony
रणदीप हुड्डा-लिन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने साझा की थी खुशखबरी
पोस्ट में रणदीप ने अपनी शादी की तारीख, वेन्यू और रिसेप्शन आदि की जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारे पास एक खुशखबरी है।' साझा किए गए पोस्टर में लिखा, 'जिस तरह 'महाभारत' में अर्जुन ने मणिपुर की योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से विवाह किया था, हम भी अपने परिवारीजनों और मित्रों के आशीर्वाद से विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं'।
Lokesh Kanagaraj: अब फिल्मों का निर्माण भी करेंगे लोकेश कनगराज, निर्देशक ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस

 
विज्ञापन
विज्ञापन
couple at a local deity Ipudhou Marjing shrine ahead of their wedding ceremony
रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम - फोटो : Instagram

मणिपुर की पारंपरिक ड्रेस पहनेंगे दोनों
अभिनेता ने आगे लिखा, 'आप सभी के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम 29 नवंबर 2023 को शादी करने जा रहे हैं।' मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम शादी में मणिपुर के पारंपरिक परिधान पहनेंगे।  बताया जा रहा है कि इस शादी में मणिपुरी लोक गीतों से मेहमानों का स्वागत किया जाएगा और पारंपरिक पकवान परोसे जाएंगे।
Animal: 'एनिमल' में नहीं होगा बॉबी देओल के किरदार का अंत? फिल्म के क्लाइमेक्स पर रणबीर कपूर का बड़ा खुलासा

विज्ञापन
couple at a local deity Ipudhou Marjing shrine ahead of their wedding ceremony
लिन लैशराम - फोटो : Social media
लोकप्रिया मॉडल-अभिनेत्री हैं लिन
बता दें कि रणदीप हुड्डा जहां बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हैं, वहीं लिन लैशराम भी लोकप्रिय मॉडल और अभिनेत्री हैं। वे मणिपुर के इंफाल की रहने वाली हैं। लिन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ  'मैरी कॉम' फिल्म में स्क्रीन साझा कर चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed