फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब इस एक्ट्रेस पर आया हार्दिक पांड्या का दिल, इस बार नहीं दोहराना चाहते यह गलती

Tue, 10 Jul 2018 03:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Hardik Pandya Dating Esha Gupta But Do Not Want To Make It Public
hardik pandya
बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम से ब्रेकअप के दो हफ्ते के भीतर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का दिल एक और बॉलीवुड बाला पर आ गया है। यही नहीं, पिछले एक महीने में दोनों एक दूसरे के साथ रेस्त्रां और पार्टीज में कई बार नजर आ चुके हैं। मगर क्रिकेटर इस बार वह गलती नहीं दोहराना चाहते,जो उन्होंने एली को डेट करते वक्त की थी।
Cricketer Hardik Pandya Dating Esha Gupta But Do Not Want To Make It Public
हार्दिक पांड्या और एली अवराम
हार्दिक पांड्या और एली अवराम के अफेयर की चर्चा उस वक्त तेज हुई थी जब क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या की शादी में दोनों एक साथ स्पॉट हुए थे। इसके बाद आईपीएल के दौरान भी एली हार्दिक का मैच देखने पुहंची थीं। हालांकि,कुछ ही वक्त के अंदर दोनों का ब्रेक अप हो गया।
Cricketer Hardik Pandya Dating Esha Gupta But Do Not Want To Make It Public
ऐली अवराम, ईशा गुप्ता और हार्दिक पंड्या - फोटो : Cricket Addictor
हार्दिक पांड्या इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को डेट कर रहे हैं। मगर दोनों अपने रिश्ते को फिलहाल सार्वजनिक नहीं करना चाहते। वेबसाइट 'डीएनए' की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक से जुड़े एक करीबी शख्स ने जानकारी दी है कि हार्दिक जानबूझकर ईशा के साथ न तो ज्यादा तस्वीरें खिंचवाते हैं, न ही पब्लिक प्लेस में हैंगाउट करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Hardik Pandya Dating Esha Gupta But Do Not Want To Make It Public
hardik pandya
सूत्र ने बताया, 'हार्दिक और ईशा अपने रिश्ते को मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं ताकि वे तसल्ली से एक दूसरे को समझ पाएं और सुकून भरे पल साथ बिता पाएं। यही वजह है कि दोनों अधिकतर चार दीवारी के बीच में साथ वक्त बिताने को तरजीह दे रहे हैं।'
विज्ञापन
Cricketer Hardik Pandya Dating Esha Gupta But Do Not Want To Make It Public
ईशा गुप्ता
हार्दिक पांड्या नहीं चाहते कि मीडिया में उनके इस रिश्ते को लेकर कोई चर्चा हो। उनका मानना है कि जिस तरह उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड्स को लेकर खबरें आईं, उससे उनके रिश्ते पर बुरा असर पड़ा। इस बार वह यह गलती नहीं करना चाहते। बता दें कि ईशा गुप्ता जल्द फिल्म 'पलटन' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'आंखें-2' और  'हेरा फेरी-3' भी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed