फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन फिल्मों में नजर आएंगे हरभजन- इरफान, ये क्रिकेटर्स भी आजमा चुके हैं किस्मत

Wed, 16 Oct 2019 10:47 AM IST
Avinash Pal बीबीसी
बीबीसी Published by: Avinash Pal Updated Wed, 16 Oct 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
crickter who have acted before Irfan Pathan Harbhajan Singh acting debut with Vikram 58 Dikkiloona
कपिल देव, इरफान और हरभजन - फोटो : सोशल मीडिया

103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट, 236 एकदिवसीय मुकाबलों में 269 विकेट तो 28 टी-20 में 25 विकेट लेने वाले हरभजन सिंह फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। हरभजन सिंह ही नहीं बल्कि अपनी तेज गेंदबाजी से प्रतिद्वंदी टीम के बल्लेबाजों को चकमा देने वाले इरफान पठान भी इसी राह पर चल पड़े हैं। लेकिन भारतीय टीम के ये दोनों खिलाडी बॉलीवुड से नहीं बल्कि कौलीवुड यानी कि तमिल फिल्मों से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

crickter who have acted before Irfan Pathan Harbhajan Singh acting debut with Vikram 58 Dikkiloona
इरफ़ान पठान - फोटो : अमर उजाला

इरफान पठान फिल्म 'विक्रम 58' में अहम भूमिका में नजर आएंगे तो स्पिनर हरभजन सिंह फिल्म 'डिक्किलूना' से डेब्यू करेंगे। अजय नानामुथु निर्देशित 'विक्रम 58' में इरफान तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता चियान विक्रम के साथ नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म का टाइटल 'विक्रम 58' है लेकिन यह बदला भी जा सकता है। ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''नया काम और नई चुनौती के लिए तैयार।'' उन्होंने वीडियो में अपने क्रिकेट करियर के आंकडे भी शेयर किए। इसमें उन्होंने बताया कि यह उनके अभिनय करियर की पहली फिल्म है और वे आगे भी इसमें काम करेंगे। उन्होंने अपने तमिल भाषी फैन्स के लिए ट्विटर पर तमिल भाषा में इस बात का जिक्र भी किया। इस फिल्म में ए आर रहमान संगीतकार होंगे।

crickter who have acted before Irfan Pathan Harbhajan Singh acting debut with Vikram 58 Dikkiloona
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं दूसरी ओर हरभजन सिंह भी अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत तमिल फिल्म 'डिक्किलूना' से करेंगे। यह फिल्म कार्तिक योगी डायरेक्ट कर रहे हैं। हरभजन ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''तमिल सिनेमा से मेरा डेब्यू हो रहा है। प्रोडक्शन टीम का शुक्रिया। इन रिश्तों को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
crickter who have acted before Irfan Pathan Harbhajan Singh acting debut with Vikram 58 Dikkiloona
सुनील गावस्कर

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कोई क्रिकेटर फिल्मों का रुख कर रहा हो। इससे पहले भी कई क्रिकेटर फिल्मों में काम कर चुके हैं।  गौरतलब है कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी द लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर भी बल्लेबाजी करते हुए फिल्मों के रंग में रंग चुके हैं। वह 1980 में आई मराठी फिल्म 'सावली प्रेमाची' में काम कर चुके हैं। उस समय सुनील गावस्कर भारतीय टीम के सदस्य थे। इसके बाद 1988 में हिंदी फिल्म 'मालामाल' में काम किया। नसीरुद्दीन शाह ने 'मालामाल' फिल्म में काम किया था और सुनील गावस्कर उसमें मेहमान भूमिका में क्रिकेटर का रोल अदा करते नजर आए थे। यही नहीं उन्होंने मराठी गाना 'उन्होंने एक मराठी गीत "ये दुनीमाधये थम्बायाला वेल कोनला" भी गाया है।

विज्ञापन
crickter who have acted before Irfan Pathan Harbhajan Singh acting debut with Vikram 58 Dikkiloona
सैय्यद किरमानी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील गावस्कर के अलावा 1985 में सैय्यद किरमानी फिल्म 'कभी अजनबी थे' में खलनायक की भूमिका में दिखे। मजे की बात ये है कि इस फिल्म में विलेन सैय्यद किरमानी बने थे तो भारतीय खिलाड़ी रहे संदीप पाटिल हीरो की भूमिका में थे। किरमानी ने 2015 में आई मलयालम फिल्म 'मझाविलिनट्टम वारे' में भी काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed