फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Case: शिल्पा और राज के इस बैंक अकाउंट पर क्राइम ब्रांच की नजर, सामने आई ये बड़ी बात

Mon, 26 Jul 2021 01:45 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 26 Jul 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Crime Branch Investigate Raj Kundra And Shilpa Shetty PNB Account Know Details
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अश्लील फिल्म बनाने और उसे एप पर रिलीज करने के आरोप में फंसे राज कुंद्रा (Raj Kundra) और उनकी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। इस मामले में एक के बाद एक अभिनेत्री सामने आकर राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म बनाने के मामले में नए-नए खुलासे कर रही हैं। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर में छानबीन करने के बाद अब मुंबई क्राइम ब्रांच की नजर उनके बैंक पर है। इन दोनों का ये खाता पंजाब नेशनल बैंक में हैं और यही क्राइम ब्रांच के निशाने पर है।



शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मिलकर खोला था अकाउंट

ये पंजाब नेशल बैंक का वो अकाउंट हैं जिसे राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने मिलकर खोला था। इन दोनों के इस अकाउंट से करोड़ो रुपए का ट्रांजेक्शन्स होता है और क्राइम ब्रांच को इस बात का शक है कि उनके हॉटशॉट एप और बॉली फेम एप से होने वाली कमाई इसी अकाउंट में भेजी जाती थी। क्राइम ब्रांच की जांच में ये भी सामने आया है कि इस अकाउंट से डायरेक्ट्ली नहीं बल्कि इनडायरेक्टली पैसों का लेन देन होता था।

Crime Branch Investigate Raj Kundra And Shilpa Shetty PNB Account Know Details
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

पंजाब नेशनल बैंक में राज कुंद्रा के दो अकाउंट

इस अकाउंट के अलावा इसी बैंक में राज कुंद्रा का एक और अकाउंट हैं जोकि सिर्फ उन्हीं के नाम पर है। लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि साल 2016 में इस अकाउंट से एक भी ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है। राज कुंद्रा के इस अकाउंट में कम से कम बैलेंस भी मेंटेन नहीं किया गया है।

Crime Branch Investigate Raj Kundra And Shilpa Shetty PNB Account Know Details
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

क्राइम ब्रांच ने की थी जांच

अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में फसे राज कुंद्रा मामले में क्राइम ब्रांच हर एक चीज की बड़ी ही बारीकी से जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच की एक जांच में ये भी सामने आया है कि इस अकाउंट से होने वाले ट्रांजेक्शन्स डायरेक्ट नहीं बल्कि इनडायरेक्टली होते थे। अलग-अलग अकाउंट्स के जरिए इसमें पैसा भेजा जाता था। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, इसे टेक्निकल भाषा में प्लेसमेंट, लेयरिंग, इंटीग्रेशन की मोडस ऑपरेंडी कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crime Branch Investigate Raj Kundra And Shilpa Shetty PNB Account Know Details
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

शिल्पा शेट्टी से हुई थी पूछताछ

इस मामले में फंसे राज कुंद्रा की वजह से उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि 23 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के घर पर छापा मारा था और इस मामले में अभिनेत्री से पूछताछ की गई थी। अब मामले को लेकर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बैंक खाते पर भी क्राइम ब्रांच की कड़ी नजर है। फिलहाल क्राइम ब्रांच इस अकाउंट में हुए ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Crime Branch Investigate Raj Kundra And Shilpa Shetty PNB Account Know Details
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

आज होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

बता दें कि आज यानी की सोमवार को राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई है। 19 जुलाई यानी की सोमवार को राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच की तरफ से अश्लील फिल्म बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां लंबी चली पूछताछ के बाद बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। राज की पुलिस रिमांड शुक्रवार, 23 जुलाई को खत्म हो रही थी लेकिन पुलिस ने पूछताछ के लिए और सात दिन की हिरासत मांगी थी। जिसपर कोर्ट ने पुलिस रिमांड 27 जुलाई तक बढ़ा दी।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed