{"_id":"630e0e058f77bb55f651e18a","slug":"cuttputlli-actor-akshay-kumar-joins-hands-with-filmmaker-rajkumar-hirani-for-a-special-project-details-inside","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: अब राजकुमार हिरानी संभालेंगे अक्षय कुमार के डूबते करियर की नैया! इस प्रोजेक्ट में साथ आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Kumar: अब राजकुमार हिरानी संभालेंगे अक्षय कुमार के डूबते करियर की नैया! इस प्रोजेक्ट में साथ आएंगे नजर
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'कठपुतली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस साल अक्षय कुमार फ्लॉप की हैट्रिक लगा चुके हैं और कठपुतली उनकी चौथी फिल्म है। ऐसे में इस फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। वहीं, अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार ने राजकुमार हिरानी के साथ एक नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। दोनों एक स्पेशल प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देंगे।
2 of 4
राजकुमार हिरानी, अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते दिनों अक्षय कुमार ने राजकुमार हिरानी के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग की थी। इस शूटिंग के दौरान दोनों ने खूब मस्ती की और राजकुमार अभिनेता से काफी प्रभावित हुए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि राजकुमार अक्षय कुमार के साथ जल्द ही एक स्पेशल प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं। दोनों के साथ काम करने की खबर ने फैंस को भी खुश कर दिया है।
3 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' में वह रकुल प्रीत सिंह, सरगुन मेहता और चंद्रचूर सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल फिल्म 'रत्नासन' की रीमेक है। हाल ही में फिल्म का गाना 'रब्बा' रिलीज किया गया है, जिसमें अक्षय और रकुल की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। यह फिल्म 2 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि अक्षय कुमार की हाल ही में 'रक्षा बंधन' फिल्म रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई। इससे पहले आई 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'बच्चन पांडे' का भी ऐसा ही हाल हुआ था। ऐसे में अक्षय फ्लॉप की हैट्रिक लगा चुके हैं। वहीं, राजकुमार हिरानी की बात करें तो वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ 'डंकी' लेकर आ रहे हैं। उनकी फिल्म 'डंकी' अगले साल रिलीज होने वाली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।