फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दबंग 3 से काटे गए सीन और ब्रांड एंबेसडर विवाद पर परिणीति चोपड़ा का बयान, पांच बड़ी खबरें

Mon, 23 Dec 2019 06:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 23 Dec 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
Dabangg 3 Trimmed and Parineeti Chopra Clarifies For Beti Bachao Beti Padhao entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 सिनेमाघर में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को दर्शकों की ओर से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कोई फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है तो वहीं कुछ लोग फिल्म को बोरिंग बता रहे हैं। अब खबर है कि मेकर्स ने कुछ सीन हटाकर फिल्म को 9 मिनट 40 सेकेंड छोटा कर दिया है।


सलमान की दबंग 3 ने दर्शकों को किया बोर, क्या इसलिए फिल्म से काटे गए ये सीन?
 
Dabangg 3 Trimmed and Parineeti Chopra Clarifies For Beti Bachao Beti Padhao entertainment news
Parineeti Chopra - फोटो : Social Media
जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की बॉलीवुड के कई स्टार्स ने निंदा की थी। इस मामले पर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के बयान को लेकर तो काफी विवाद हुआ था। उनके एक ट्वीट के बाद कांग्रेस की तरफ से ये कहा गया कि इस पर बयानबाजी की वजह से अभिनेत्री को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर से हटा दिया गया है। मामले ने तूल पकड़ा तो इसपर हरियाणा सरकार ने सफाई दी। अब इस पूरे विवाद के बाद परिणीति की तरफ से एक बयान जारी किया गया है।

बेटी बचाओ अभियान के एंबेसडर से नहीं हटाई गईं थीं परिणीति चोपड़ा, विवाद के बाद अब सामने आया सच
 
Dabangg 3 Trimmed and Parineeti Chopra Clarifies For Beti Bachao Beti Padhao entertainment news
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं। अब उन्होंने पाकिस्तान के प्रोफेसर के लिए बेहद खास ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पाकिस्तान की एक कोर्ट ने 33 साल के प्रोफेसर को ईशनिंदा मामले में मौत की सजा सुनाई है। 

ईशनिंदा मामले में पाक प्रोफेसर को मिली मौत की सजा,तो स्वरा का झलका दर्द, कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Dabangg 3 Trimmed and Parineeti Chopra Clarifies For Beti Bachao Beti Padhao entertainment news
ritwik ghatak - फोटो : social media

बीते कुछ दिनों से नागरिकता कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) के खिलाफ कई हिस्से में लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कानून के खिलाफ आम नागरिकों से लेकर छात्र और बॉलीवुड के कई सितारे भी हैं। वहीं सत्तधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस कानून को देशहित के लिए जरूरी बता रही है। जनता को नागरिकता कानून 2019 ठीक से समझाने के लिए अब भाजपा ने नया कदम उठाया है। 

इस निर्देशक की फिल्मों से लोगों को नागरिकता कानून समझाएगी भाजपा, बताएगी शरणार्थियों का असली दर्द

विज्ञापन
Dabangg 3 Trimmed and Parineeti Chopra Clarifies For Beti Bachao Beti Padhao entertainment news
Prime Minister Narendra Modi,Anubhav Sinha - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान से एक रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने देशभर में नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हो रही हिंसा, एनआरसी, मुसलमान, विपक्ष, अर्बन नक्सल से लेकर हर मुद्दे पर अपनी बात रखी। विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह देशभर मे झूठ फैला रहे हैं। रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा कि सीएए से मुसलमानों को डरने की जरूर नहीं हैं। पीएम के इस बयान पर मशहूर निर्देशक अनुभव सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

पीएम मोदी के भाषण से खुश हुए आर्टिकल 15 के निर्देशक, ट्विटर पर लिखा- 'मुसलमानों को कोई फर्क नहीं...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed