फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dadasaheb Phalke Award: सफेद साड़ी में पहुंची आलिया भट्ट, कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल

Mon, 20 Feb 2023 10:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Feb 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Dadasaheb Phalke International Film Festival 2023: Know All About Award ceremony in hindi Alia Bhatt Ranbir Ka
आलिया भट्ट-रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 का आयोजन हुआ। इस खास समारोह में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। अवॉर्ड सेरेमनी में आलिया भट्ट और रेखा ने अपनी खूबसूरती से चार चांद लगा दिए। दोनों का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अवॉर्ड सेरेमनी में क्या खास रहा, आइए जानते हैं।

Dadasaheb Phalke International Film Festival 2023: Know All About Award ceremony in hindi Alia Bhatt Ranbir Ka
आलिया भट्ट-रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

इस अवॉर्ड समारोह में आलिया और रेखा के अलावा अनुपम खेर, वरुण धवन और ऋषभ शेट्टी समेत अन्य सितारों ने भी शिरकत की। समारोह में कई फिल्मी हस्तियों को सम्मानित किया गया। बता दें कि अवॉर्ड फंक्शन में आलिया भट्ट ने अपने पति और एक्टर रणबीर कपूर की तरफ से अवॉर्ड ट्रॉफी ली। रणबीर को फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' के लिए यह अवॉर्ड मिला है। रणबीर कपूर फिलहाल अपने काम के सिलसिले में व्यस्त हैं, इस कारण आलिया अकेले ही इस अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं।

Dadasaheb Phalke International Film Festival 2023: Know All About Award ceremony in hindi Alia Bhatt Ranbir Ka
आलिया भट्ट-रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट को फिल्म 'गंगूबाई काठियावड़ी' के लिए यह अवॉर्ड मिला है। बता दें कि संजय लीला भंसाली की यह फिल्म बीते वर्ष रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि अवॉर्ड फंक्शन में आलिया को यह अवॉर्ड एक्ट्रेस रेखा के हाथों मिला।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Dadasaheb Phalke International Film Festival 2023: Know All About Award ceremony in hindi Alia Bhatt Ranbir Ka
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'कांतारा' फेम साउथ एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी को भी फेस्टिवल में बेस्ट प्रॉमेसिंग एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कुछ समय पहले ही ये जानकारी सामने आई थी कि उन्हें सम्मान मिलेगा।

View this post on Instagram

A post shared by @varindertchawla

विज्ञापन
Dadasaheb Phalke International Film Festival 2023: Know All About Award ceremony in hindi Alia Bhatt Ranbir Ka
वरुण धवन-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स में एक्टर वरुण धवन और अनुपम खेर भी एक साथ रेड कार्पेड पर नजर आए। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक्टर गले मिलते नजर आ रहे हैं। इसके बाद अनुपम खेर एक्टर वरुण के माथे पर किस करते नजर आए हैं। इसके बाद दोनों ने पोज देकर तस्वीरें क्लिक कराईं।

View this post on Instagram

A post shared by @varindertchawla

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed