मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास घटता है। कभी किसी फिल्म को लेकर नई अपडेट आती है तो कभी फिल्मी सितारे अपनी निजी जिंदगी के चलते मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाना चाहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या खास रहा...
Filmy Wrap: आदित्य चोपड़ा के बयान से उर्फी खफा और कार्तिक की ब्रांड वैल्यू में गिरावट, पढ़ें मनोरंजन की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्फी जावेद अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर वह कुछ न कुछ ऐसा कह देती हैं, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में यश चोपड़ा की रिलीज हुई डॉक्युमेंट्री सीरीज द रोमैंटिक्स में आदित्य चोपड़ा नेपोटिज्म पर खुलकर बात करते नजर आए थे। अब इस पर टिप्पणी करके उर्फी चर्चा में आ गई हैं।
Uorfi Javed: आदित्य चोपड़ा के बयान पर भड़कीं उर्फी जावेद, कहा- आपके भाई उदय अच्छे एक्टर नहीं
बॉक्स ऑफिस पर बीते साल रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से अभिनेता कार्तिक आर्यन ने जो कुछ कमाया था, वह बीते शुक्रवार को रिलीज फिल्म ‘शहजादा’ में उन्होंने गंवा दिया है। और, इस फिल्म के फ्लॉप होने के साथ ही कार्तिक आर्यन अपने करियर में फिर उसी जगह पर पहुंच गए हैं जहां वह ‘भूल भुलैया 2’ की रिलीज से पहले थे। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को हालांकि इसमें अभिनय करने वाली अभिनेत्री तब्बू के मंजुलिका के किरदार की वजह से खासी सफलता मिली थी लेकिन चूंकि कार्तिक ने उस फिल्म की सफलता का सारा श्रेय खुद लेने की कोशिश की थी लिहाजा अब ‘शहजादा’ के फ्लॉप होने की इकलौती वजह भी उनको ही माना जा रहा है।
Kartik Aaryan: कार्तिक की ब्रांड वैल्यू को लगा करारा झटका, ‘लव आजकल’ से भी कम रहा ‘शहजादा’ का कलेक्शन
'बिग बॉस 16' से सबसे चहते कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। तजाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले अब्दु ने भारत के लोगों का दिल जीत लिया है और ऐसे में सभी की निगाहें छोटे भाईजान पर टिकी रहती हैं। हाल ही में अब्दु ने शाहरुख खान की 'पठान' देखने के लिए पूरा थिएटर ही बुक कर लिया। इसके साथ ही थिएटर में वह 'झूमे जो पठान' पर डांस करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Pathaan: अब्दु पर चढ़ा पठान का खुमार, फिल्म देखने के लिए पूरा थिएटर किया बुक, टाइटल ट्रैक पर जमकर किया डांस
मार्वल स्टूडियोज की नई फिल्म ‘एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' बीते हफ्ते सिनेमाघरों तक पहुंच चुकी है। समीक्षकों और दर्शकों को फिल्म खास पसंद भी नहीं आ रही है। फिल्म का पहले सप्ताहांत का कलेक्शन ऐसा है कि भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की टॉप 10 सूची में भी ये फिल्म जगह बना पाने में नाकाम रही। सिर्फ ये फिल्म ही नहीं बल्कि मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की फिल्मों व सीरीज के अलावा स्टार वार्स फ्रेंचाइजी के हालिया शोज भी दर्शकों को उतना आकर्षित करने में सफल नहीं हो सके हैं, जितनी इनसे इनके बनाने वालों ने अपेक्षा की थी। इसी के चलते डिज्नी ने अपनी फिल्मों और सीरीज के रिलीज होने की रफ्तार पर ब्रेक लगाने का फैसला किया है और इस फैसले का असर जिन फिल्मों या सीरीज पर सबसे पहले पड़ता दिख रहा है, उसमें शामिल हैं, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ ‘इको’, ‘आयरन हार्ट’ और ‘नोवा’।
Disney Crisis: ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर डिज्नी में नए सिरे से मंथन, मार्वल की फिल्मों व सीरीज की रफ्तार पर लगाम