कार्तिक आर्यन की शहजादा सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुई है। रिलीज से पहले इस फिल्म चर्चा जोरों पर थी, लेकिन दर्शकों को यह लुभा नहीं सकी है। फिल्म ने अपने पहले वीकएंड में बेहद खराब कलेक्शन किया था। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना बिजनेस कर लिया है।
Shehzada Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'शहजादा', कार्तिक की फिल्म ने चौथे दिन की महज इतनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 फरवरी को रिलीज हुई शहजादा का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। इससे पहले वह ढिशूम और देसी बॉयज जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। हालांकि इस बार भी उनकी इस फिल्म को लोगों ने नकार दिया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शहजादा ने पहले दिन छह करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन फिल्म ने छह करोड़ 65 लाख और तीसरे दिन सात करोड़ 55 लाख रुपये बटोरे थे।
Bollywood: भारी भरकम बजट वाली फिल्मों से बेहतर हैं ये शॉर्ट मूवीज, गंभीर मुद्दों पर फोकस कर बटोरी वाहवाही
अब फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन भी आ गए हैं। मंडे टेस्ट में यह फिल्म पूरी तरह से फेल हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को ढाई करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस 22.70 करोड़ हो गया है। बता दें कि इससे पहले कार्तिक की भूल भुलैया 2 बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
#AskSRK: फैन ने शाहरुख को दी FIR फाइल कराने की धमकी, अभिनेता बोले- प्लीज मत कराओ यार
कार्तिक की पिछली फिल्म की तुलना में शहजादा के कलेक्शन काफी कम हैं। चौथे दिन इतनी कम कमाई के बाद अब फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। शहजादा में कार्तिक के अलावा कृति सेनन और परेश रावल ने भी लीड रोल निभाया है। यह तेलुगू में बनी ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ का रीमेक है। इस सुपरहिट फिल्म में अल्लू अर्जुन नजर आए थे।
OTT This Week: इस हफ्ते लगेगा एक्शन और थ्रिलर का तड़का, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इस फिल्म के बाद जल्द ही सत्य प्रेम की कथा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह कैप्टन इंडिया और आशिकी 3 में भी लीड रोल निभाते दिखेंगे।
Gulmohar: बत्रा परिवार की कहानी देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगी फिल्म