फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Daisy Shah:सल्लू भाई ने ही चमकाया इस हीरोइन का भी करियर, वरना बैकस्टेज पर डांस करके गुजार रही थीं जिंदगी

Thu, 25 Aug 2022 11:20 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 25 Aug 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
Daisy Shah Birthday Know about salman khan actress life and career unknown facts
डेजी शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में बहुत से कलाकार ऐसे हैं, जिन्हें भाईजान यानी सलमान खान ने फिल्मों में मौका दिया। इन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री डेजी शाह। डेजी शाह आज 25 अगस्त को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री होने के साथ ही डेजी एक सफल डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं। डेजी शाह बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी अपनी अदाकारी का दम दिखा चुकी हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको सलमान की इस हीरोइन की जिंदगी और करियर की जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं।   

Daisy Shah Birthday Know about salman khan actress life and career unknown facts
डेजी शाह - फोटो : youtube

डेजी शाह का जन्म 25 अगस्त, 1984 को मुंबई के एक संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था। डेजी की शुरुआती पढ़ाई मुंबई में ही हुई। डेजी को शुरू से ही पता था कि उन्हें अपनी करियर कला के क्षेत्र में बनाना है। ऐसे में अभिनेत्री ने अपनी शिक्षा के समय पर मिस डोंबिवली का खिताब भी जीता था। अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद डेजी शाह ने शुरुआत में लंबे समय तक असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था। 

Daisy Shah Birthday Know about salman khan actress life and career unknown facts
मेरठ में फेशन शाे fashion show meerut daisy shah - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री ने शुरुआती दिनों में इंडस्ट्री के दिग्गज कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की टीम में बतौर असिस्टेंट कोरियोग्राफर काम करती थीं। आपको जानकर हैरानी होगी सलमान की अभिनेत्री के रूप में काम करने से पहले ही डेजी शाह अभिनेता के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। डेजी, सलमान खान की चर्चित फिल्म 'तेरे नाम' के गाने 'ओ जाना' और 'लगन लगी' में बैकस्टेज डांसर बन थिरकी थीं। हालांकि इतने लोगों के ग्रुप में उनको पहचान पाना बहुत मुश्किल था। बतौर बैक स्टेज डांसर फिल्मों में काम करने के बाद डेजी शाह ने लंबे समय तक मॉडलिंग में अपना हाथ आजमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daisy Shah Birthday Know about salman khan actress life and career unknown facts
Daisy Shah

मॉडलिंग में काफी समय तक काम करने के बाद डेजी शाह ने साउथ सिनेमा का रुख किया। साल 2011 में कन्नड़ फिल्म 'भद्रा' और 'बॉडीगार्ड' से अभिनेत्री ने अपने एक्टिंग सफर की शुरुआत की थी। दोनों ही फिल्मों में डेजी शाह ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था और खूब वाहवाही भी लूटी थी। साउथ की फिल्मों में हाथ आजमाने के बाद साल 2014 में उनके करियर में एक अहम मोड़ आया। यह मोड़ बॉलीवुड में उनके करियर को उड़ान देने के लिए काफी था। जी हां, साल 2014 में अभिनेत्री को फिल्म 'जय हो' में सलमान खान की हीरोइन के तौर पर काम किया। इस फिल्म में सलमान खान और डेजी शाह की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।  

विज्ञापन
Daisy Shah Birthday Know about salman khan actress life and career unknown facts
Daisy Shah and salman khan

'जय हो' के बाद डेजी शाह को बॉलीवुड की और भी कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। वह 'हेट स्टोरी 3' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं। लेकिन यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई, जो सलमान खान स्टारर फिल्म 'जय हो' ने कर दिखाया था।  हालांकि डेजी शाह की 'हेट स्टोरी 3' और 'रेस 3' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद डेजी ने गुजराती सिनेमा में भी अपनी किस्मत को आजमाया। वह गुजराती फिल्म 'गुजरात 11' में बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आई थीं। 'गुजरात 11' में डेजी शाह के अभिनय को खूब पसंद किया गया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed