एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'आरआरआर' और 'केजीएफ चैप्टर 2' के बाद साउथ की एक और फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि कंटेंट ही सबसे बड़ा किंग होता है। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'कार्तिकेय 2' की इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने रिलीज के बाद से जो रफ्तार पकड़ी है वो अभी भी कम होती नहीं दिख रही है। लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने की वजह से फिल्म को जबरदस्त फायदा हुआ। तेलुगू के अलावा हिंदी भाषा में इस फिल्म को लेकर लोगों का रुझान लगातार बना हुआ है।
2 of 4
कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निखिल सिद्धार्थ अभिनीत यह फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कहानी दमदार होने की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है। कम बजट में बनी यह फिल्म कमाई के मामले में अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे दिग्गज स्टार की फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। बता दें कि 12वें भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है।
3 of 4
कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 2.65 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले फिल्म ने 11वें दिन यानी मंगलवार को 3.05 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने तेलुगू भाषा में 1.9 करोड़ और हिंदी में 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, 10वेंं दिन भी फिल्म का कलेक्शन 2.93 करोड़ था। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 60.05 करोड़ हो गया है। फिल्म के कलेक्शन से यह साफ है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ अपनी पकड़ बना रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कार्तिकेय 2
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म में निखिल के अलावा अनुपमा परमेश्वरन, अनुपम खेर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चंदू मोंदेती के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई 'कार्तिकेय' का दूसरा भाग है। इस फिल्म को केवल दर्शकों की ही नहीं बल्कि समीक्षकों की भी सराहना मिली है। अब तक कई फिल्मी कलाकार भी 'कार्तिकेय 2' खुलकर तारीफ कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।