{"_id":"6306fedde7bcea29a428125a","slug":"raju-srivastava-health-is-improving-day-by-day-comedian-manager-gives-latest-health-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव की सेहत में हो रहा सुधार, कॉमेडियन के मैनेजर ने दी ताजा हेल्थ अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव की सेहत में हो रहा सुधार, कॉमेडियन के मैनेजर ने दी ताजा हेल्थ अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:09 AM IST
सार
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते 15 दिनों से अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राजू इन दिनों दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही कॉमेडियन बेहोश हैं और वेटिंलेटर पर हैं।
विज्ञापन
1 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते 15 दिनों से अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राजू इन दिनों दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही कॉमेडियन बेहोश हैं और वेटिंलेटर पर हैं। उनके परिवार और करीबी लोग लगातार उनकी सेहत से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। इसी बीच अब राजू श्रीवास्तव के मैनेजर ने उनकी हेल्थ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट लोगों के साथ साझा की है।
राजू के मैनेजर ने बताया कि कॉमेडियन की हालात अभी स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। मैनेजर ने आगे बताया कि एम्स में डॉक्टर भी उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, वह अभी भी वेंटिलेटर पर ही हैं और उन्हें होश नहीं आया है। बता दें कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही देशभर में उनके लिए दुआएं मांगी जा रही है। वहीं, राजू श्रीवास्तव के परिवार वाले भी लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि कॉमेडियन एक फाइटर हैं, जो जल्द ही वह मौत को हराकर लौटेंगे।
3 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
अस्पताल में भर्ती में राजू की सेहत से जुड़ी कई तरह भी अफवाहे भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इसी क्रम में बीते दिनों खबरें सामने आ रही थीं कि राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर से हटाए जा रहे हैं। हालांकि, बाद में उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से ना अफवाहें फैलाने और उन पर ध्यान ना देने की भी अपील की। उनका कहना था कि इससे हम सबका मनोबल कम होता है। डॉक्टर्स उन्हें बेहतर इलाज दे रहे हैं। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वाराणसी में सोमवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले हाल ही में हॉस्पिटल की तरफ से राजू श्रीवास्तव की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया था। दरअसल, बीते दिनों खुद को कॉमेडियन का फैन बताने वाला एक शख्स उनके आईसीयू तक पहुंच गया था। इस दौरान शख्स ने राजू के साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की थी। इस घटना के बाद से ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।