फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Release: इस शुक्रवार दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का फुल डोज, 22 फिल्मों के साथ रिलीज होंंगी ये वेब सीरीज

Thu, 25 Aug 2022 11:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 25 Aug 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
Movie Web Series Release this week Liger Vijay Deverakonda Ananya Panday Criminal justice season 3 Delhi Crime
विजय देवरकोंडा, शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

अगस्त का आखिरी वीकएंड मनोरंजन जगत के लिहाज से काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि इस हफ्ते 22 फिल्मों के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कई शानदार सीरीज देखने को मिलने वाली हैं। तो अगर आप महीने के इस आखिरी हफ्ते को एंटरटेनमेंट से भरपूर बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट ले आए हैं जिसे देखकर आप अपनी पसंद के मुताबिक फिल्म या सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं।

Movie Web Series Release this week Liger Vijay Deverakonda Ananya Panday Criminal justice season 3 Delhi Crime
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बड़े पर्दे पर हिंदी में आएंगी दो फिल्में

इस हफ्ते हिंदी भाषा में बड़े पर्दे पर दो फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा है वह 'लाइगर' है। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा राम्या कृष्णन और अनन्या पांडे भी नजर आने वाली हैं। हालांकि यह फिल्म गुरुवार को रिलीज होगी। इसके अलावा संजय मिश्रा की फिल्म 'होली काउ' भी इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है।

Movie Web Series Release this week Liger Vijay Deverakonda Ananya Panday Criminal justice season 3 Delhi Crime
पीस - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम में चार फिल्मों के बीच टक्कर

26 अगस्त को मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। इस दिन दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने के लिए तैयार हैं। 'पीस' और  'कुदल कथीरा' सिनेमाघरों में इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है। दोनों फिल्मों में कौन बाजी मारेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movie Web Series Release this week Liger Vijay Deverakonda Ananya Panday Criminal justice season 3 Delhi Crime
भोला छोरा भाला - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू में पांच फिल्मों के बीच जंग

अगस्त का आखिरी हफ्ता तेलुगू इंडस्ट्री के लिए भी काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इस शुक्रवार इस भाषा में पांच फिल्मों के बीच बादशाहत की जंग देखने को मिलने वाली है। 'भला छोरा भला', 'न्यू', 'कलिंगपटनम जीव', 'कालापुरम' और 'पीके' सभी फिल्में 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।

विज्ञापन
Movie Web Series Release this week Liger Vijay Deverakonda Ananya Panday Criminal justice season 3 Delhi Crime
डायरी - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल में सिर्फ एक फिल्म होगी रिलीज

तमिल भाषा में इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच टक्कर नहीं देखने को मिलेगी क्योंकि 26 अगस्त को केवल एक ही फिल्म 'डायरी' रिलीज होगी। इस फिल्म में अरुलनिथि तमिलारासु और एस कथिरेसन लीड रोल में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed