सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'रेस 3' की इस हीरोइन का सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक, लोगों ने कहा- इसे ही दे दो ऑस्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 20 May 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
daisy shah troll for her dialogue in film race 3 goes viral in social media
Race 3

बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा था। कई लोगों को ट्रेलर काफी पसंद आया तो बहुत से लोग ऐसे भी थे जिन्हें ट्रेलर समझ में ही नहीं आया। एक्शन सीन्स के बाद भी यह ट्रेलर लोगों के निशाने पर आ गया और इसका मजाक बनने लगा।

Trending Videos
daisy shah troll for her dialogue in film race 3 goes viral in social media
Daisy Shah

अब लोगों के निशाने पर फिल्म की एक्ट्रेस डेजी शाह का डायलॉग आ गया है जिसमें वह कहती हैं- 'ऑवर बिजनस इज ऑवर बिजनस, नन ऑफ योर बिजनस।' सबसे पहले तो सलमान की हैंड मिसाइल को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा हुई थी। इसके बाद डेजी भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। 
 



 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
daisy shah troll for her dialogue in film race 3 goes viral in social media
race 3

आपको बता दें कि फिल्म 'रेस 3' के ट्रेलर में सलमान खान सुपर हीरो की तरह उड़ते हुए, विलन से लड़ते हुए और मिसाइल लॉन्च करते हुए नजर आए हैं। सलमान के फैंस ने जहां ट्रेलर देखते ही उसे ब्लॉकबस्टर हिट कह दिया है, वहीं कुछ लोग इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर ट्रोल करने से भी पीछे नहीं रह रहे हैं।

daisy shah troll for her dialogue in film race 3 goes viral in social media
race 3

फिल्म के एक सीन में सलमान खान शर्टलेस भी नजर आएंगे । सालों बाद सलमान किसी फिल्म में शर्टलेस हुए हैं। इतना ही नहीं, शर्टलेस होने में सलमान का साथ बॉबी देओल ने दिया है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब बॉबी से बॉलीवुड में वापसी को लेकर पूछा गया था तो वह थोड़ा इमोशनल हो गए थे। उन्होंने इसका पूरा श्रेय सलमान खान को दे दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed