बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दलिप ताहिल हर साल 30 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनकी गितनी ऐसे कलाकारों में होती है जो हर किरदार में अपने एक्टिंग से जान भर देते हैं। अब तक के अपने करियर में वह कई फिल्मों में नेगेटिव रोल में नजर आ चुके हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें...
Dalip Tahil: बतौर विलेन मशहूर हुए थे दलीप ताहिल, देश ही नहीं विदेश में भी दिखा चुके हैं अपने अभिनय का जलवा
Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर पहुंची ‘फोन भूत’ की टीम, खास अंदाज में उतारा सभी घरवालों का भूत
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म से उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा। इस फिल्म का नाम अंकुर था। फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ हुई। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रमेश सिप्पी की मशहूर फिल्म 'शान' में भी वह नजर आए। अपने एक्टिंग करियर में दलीप अब तक 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। कयामत से कयामत तक, बाजीगर, इश्क और कहो न प्यार है कि वजह उन्होंने लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ी है। फिल्मों के अलवा वह छोटे पर्दे पर भी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं।
Bigg Boss 16: गौतम विग के एक फैसले के खिलाफ हुए घरवाले, एक्टर को जमकर सुनाई खरी-खोटी
'द स्वार्ड ऑफ टीपू सुल्तान', 'बुनियाद' और सिया के राम में दशरथ की भूमिका में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। एक्टर ने साल 2003 में ईस्टेंडर्स में डेन फेरिरा की भूमिका निभाई थी। उनके इस किरदार की काफी प्रशंसा भी हुई थी। आखिरी बार दलिप फिल्म हिट द फर्स्ट केस में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने अजीत सिंह शेखावत का किरदार निभाया था।
Vaishali Thakkar Case: राहुल नवलानी की पुलिस रिमांड खत्म, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी