सब्सक्राइब करें

Bollywood Villains: बतौर विलेन वाहवाही लूट चुके हैं बॉलीवुड के ये रोमांटिक हीरो, अभिनय देख कांप गई थी रूह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 30 Oct 2022 12:51 AM IST
सार

 

बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जो अपने दमदार अभिनय के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इंडस्ट्री में मौजूद कई अभिनेता अपनी रोमांटिक छवि के लिए काफी मशहूर हैं।

विज्ञापन
These Bollywood Romantic Heroes Who Stole Limelight As Villains From Akshay Kumar To Saif Ali Khan
संजय दत्त, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जो अपने दमदार अभिनय के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इंडस्ट्री में मौजूद कई अभिनेता अपनी रोमांटिक छवि के लिए काफी मशहूर हैं। अक्सर बतौर हीरो नजर आने वाले यह कलाकार कई बार अपनी छवि के विपरीत किरदार निभाते भी नजर आए हैं। इन कलाकारों ने बतौर रोमांटिक हीरो जितनी लोकप्रियता हासिल की। विलेन के किरदार में भी उतनी ही वाहवाही लूटी है। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ हीरो के बारे में-

These Bollywood Romantic Heroes Who Stole Limelight As Villains From Akshay Kumar To Saif Ali Khan
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह

बैंड बाजा बारात, लेडीज वर्सेस रिक्की बहल जैसी फिल्मों में कई अभिनेत्रियों संग इश्क लड़ा चुके अभिनेता रणवीर सिंह नकारात्मक किरदार में भी खूब लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। फिल्म पद्मावत में अभिनेता ने अलाउद्दीन खिलजी के किरदार से सभी को हैरान कर दिया था।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर पहुंची ‘फोन भूत’ की टीम, खास अंदाज में उतारा सभी घरवालों का भूत

These Bollywood Romantic Heroes Who Stole Limelight As Villains From Akshay Kumar To Saif Ali Khan
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान 

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपने करियर में कई रोमांटिक किरदार निभाए हैं, लेकिन फिल्म बाजीगर, डर और अंजाम जैसी फिल्मों में बतौर विलन अभिनेता को देख फैंस की रूह कांप गई थी।

Bigg Boss 16: गौतम विग के एक फैसले के खिलाफ हुए घरवाले, एक्टर को जमकर सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Romantic Heroes Who Stole Limelight As Villains From Akshay Kumar To Saif Ali Khan
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त

रॉकी, साजन जैसी कई फिल्मों में इश्क लड़ा चुके अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी नकारात्मक छवि को लेकर इंडस्ट्री में काफी चर्चा में हैं। अग्निपथ, वास्तव, केजीएफ समेत कई फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाकर संजय दत्त लोगों की वाहवाही लूट चुके हैं।

Sherlyn Chopra: साजिद खान के खिलाफ बयान दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचीं शर्लिन, कहा- सलमान खान के होते हुए…

विज्ञापन
These Bollywood Romantic Heroes Who Stole Limelight As Villains From Akshay Kumar To Saif Ali Khan
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार

इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार पर्दे पर कई अभिनेत्रियों संग रोमांस करते नजर आ चुके हैं। लेकिन फिल्म अजनबी और खाकी में उनके नकारात्मक किरदारों ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था।

Filmy Wrap: ड्रग केस में बढ़ीं भारती-हर्ष की मुश्किलें और राजनीति में कंगना की एंट्री! पढ़ें मनोरंजन की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed