फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में विलेन बनकर मशहूर हुए दलीप ताहिल, इस तरह शुरू किया था करियर

Fri, 30 Oct 2020 08:16 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 30 Oct 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
Dalip tahil birthday special know unknown facts about him
दलीप ताहिल - फोटो : file photo

दलीप ताहिल हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और अपनी अलग छाप छोड़ी। वह कई दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम कर चुके हैं। वह फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स, वेब सीरीज और थिएटर के भी मशहूर अभिनेता हैं। दलीप ताहिल अपना जन्मदिन 30 अक्तूबर को मनाते हैं।  

Dalip tahil birthday special know unknown facts about him
दलीप ताहिल - फोटो : file photo

दलीप ताहिल का जन्म 30 अक्तूबर 1952 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई नैनीताल और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से की थी। स्कूल में रहते हुए दलीप ताहिल नाटक किया करते थे। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले भी उन्होंने लंबे समय तक थिएटर में अभिनय किया था। दलीप ताहिल को बॉलीवुड में बड़ा मौका श्याम बेनेगल की फिल्म अंकुर से मिला था।

Dalip tahil birthday special know unknown facts about him
दलीप ताहिल - फोटो : file photo

दलीप ताहिल की डेब्यू फिल्म अंकुर थी। यह फिल्म साल 1974 में आई थी। इस फिल्म को करने के बाद कुछ समय के लिए दलीप ताहिल को कोई काम नहीं मिला। इसके उन्हें दूसरा मौका साल 1980 में निर्देशक रमेश शिप्पी की फिल्म शान में मिला। इस फिल्म में उन्होंने छोटे विलेन की भूमिका आदा की थी। फिल्म शान के बाद दलीप ताहिल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों को जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dalip tahil birthday special know unknown facts about him
बाजीगर - फोटो : file photo

दलीप ताहिल ने लंबे समय तक सह कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम किया। उन्हें बॉलीवुड में असली पहचान अभिनेता शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी की फिल्म बाजीगर से मिली थी। यह फिल्म साल 1993 में आई थी। इस फिल्म में दलीप ताहिल के विलेन किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद वह सुहाग, सोल्जर, गुलाम, भाग मिल्खा भाग सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में कर चुके हैं।

विज्ञापन
Dalip tahil birthday special know unknown facts about him
दलीप ताहिल - फोटो : file photo

फिल्मों के अलावा दलीप ताहिल छोटे पर्दे का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने दूरदर्शन के सीरियल द स्वोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान में अभिनय किया। इसके अलावा दलीप ताहिल ब्रिटिश टीवी सीरीज बॉम्बे ब्लू का भी हिस्सा रह चुके हैं। वह बीबीसी की टीवी सीरीज स्कॉप ऑपेरा में भी अपने अभिनय का दम दिखा चुके हैं। आखिरी बार दलीप ताहिल वेब सीरीज होस्टेजेस 2 में नजर आए थे। 

पढ़ें: महाष्टमी के मौके पर अमृता राव ने साझा किया अपना वीडियो, माता दुर्गा से मांगी यह दुआ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed