बॉलीवुड में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर दलीप ताहिल इन दिनों एक इंटरव्यू की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जो बयान दिया है उसका सीधा कलेक्शन #MeToo कैंपेन से जुड़ा हुआ है। इस कैंपेन की वजह से कई सितारों के ऊपर मुसीबत के बादल आ गए हैं जिसमें नाना पाटेकर से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के संस्कारी बाबू का नाम भी शामिल है। इस बीच दलीप ताहिल ने 25 साल पुराना ऐसा राज खोला है जिससे फिल्म इंडस्ट्री की वह चेहरा बाहर निकलकर आया है जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।
65 की उम्र में बॉलीवुड के इस विलेन ने 25 साल पुराना खोला राज, बोले- 'दुष्कर्म सीन में लड़की के...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलीप ताहिल ने हिंदुस्तान टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया। दलीप ने इस इंटरव्यू के दौरान 25 साल पहले एक दुष्कर्म सीन की शूटिंग के दौरान की पूरी कहानी बताई। दलीप ने कहा - 'यह वाकया 25 साल पुराना है। मुझे फिल्म के लिए दुष्कर्म करने का सीन शूट करना था। मैं आपको डायरेक्टर का नाम बता नहीं सकता। उसने मुझे कहा कि तुम्हें लड़की के कपड़े फाड़ने हैं। इस बारे में लड़की को पता नहीं हैं।'
दलीप ने आगे बताया - 'मैंने डायरेक्टर को इसके लिए मना कर दिया था। मैंने उनसे कहा - यह सही तरीका नहीं है। लड़की इंडस्ट्री में नई है। मैंने डायरेक्टर की बातों के एकदम उल्टा किया। उस लड़की को बुलाकर उससे सारी बात बताई। इसके साथ ही बताया कि किस तरह से वह इस सीन को फिल्माने की बात कर रहे हैं। डायरेक्ट काफी अजीब था और वह वहां से भाग गया। पूरी बात जानकर लड़की इतनी दुखी हो गई थी कि वह अपने कमरे में चली गई।'
जानकारी के मुताबिक दलीप ने इस शूट को करने से पहले शर्त रखी। दलीप ने शूटिंग के पहले और बाद में दुष्कर्म सीन को करने वाली एक्ट्रेस से एक खत लिखवाया जिसमें यह लिखना था कि सीन करते समय किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई। सीन शूट होने के बाद महिला एक्ट्रेस का एक वीडियो शूट किया गया जिसमें महिला इस बात को कह रही हैं कि उन्हें सीन करते वक्त किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। आपको बता दें, #MeToo कैंपेन की आग बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया तक फैल गई है। ऐसे में दलीप ताहिल ने इस तरह का कदम उठाया।