पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड के खूंखार विलेन के बच्चे जी रहे शानदार लाइफ, कोई मॉडल है तो कोई अभिनेता

Wed, 24 May 2023 05:44 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 24 May 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Dalip Tahil to Amjad Khan Where Are the Children of These Bollywood Dreaded Villains
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री हो, जब भी कोई फिल्म हिट होती है तो हीरो के साथ साथ दर्शक विलेन की भी सराहना करते हैं। किसी भी फिल्म को सफल बनाने  में जितना हीरो का हाथ होता है, उतना जी विलेन भी अपना योगदान देता है। बॉलीवुड में तो एक से बढ़कर एक विलेन देखने को मिले हैं। दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी से लेकर दिलीप ताहिल तक ऐसे कई विलेन हमें पर्दे पर देखने को मिले, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीता। आज के इस लेख हम आपको बॉलीवुड के लोकप्रिय विलेन के बच्चों के बारे में की उनका करियर ग्राफ कैसा है।

Dalip Tahil to Amjad Khan Where Are the Children of These Bollywood Dreaded Villains
कबीर बेदी के बेटे अदम बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

कबीर बेदी के बेटे अदम बेदी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी अपनी फिल्मों और अपने अभिनय को लेकर आज भी दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता बटोरते हैं। अभिनेता की फिल्म 'खून भरी मांग' में उनकी अदायगी ने सबकी तारीफें बटोरी थी। आपको बता दें कि कबीर बेदी के बेटे अदम बेदी एक इंटरनेशनल मॉडल हैं। 

Dalip Tahil to Amjad Khan Where Are the Children of These Bollywood Dreaded Villains
दिलीप ताहिल और ध्रुव ताहिल - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप ताहिल और ध्रुव ताहिल
जब भी इंडस्ट्री के दिग्गज खलनायकों की बात की जाती है उसमें दिलीप ताहिल का नाम जरूर लिया जाता है। आज भी दर्शक दिलीप की फिल्मों के दीवाने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेटे ध्रुव ताहिल की बात करें तो वह पेशे से एक मॉडल हैं। ध्रुव ने मॉडलिंग में हाथ आजमाया है और सफल भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dalip Tahil to Amjad Khan Where Are the Children of These Bollywood Dreaded Villains
एमबी शेट्टी के बेटे रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

एमबी शेट्टी के बेटे रोहित शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेता एमबी शेट्टी 90 के दशक के एक भारतीय फिल्म स्टंटमैन और एक्शन कोरियोग्राफर और अभिनेता थे। दर्शक उनके स्टंट्स के दीवाने थे। अब उनके बेटे रोहित शेट्टी ने निर्देशन में धमाल मचाया हुआ है। रोहित एक ऐसे फिल्म निर्देशक हैं, जिनके साथ आज हर एक एक्टर काम करना चाहता है।

विज्ञापन
Dalip Tahil to Amjad Khan Where Are the Children of These Bollywood Dreaded Villains
अमजद खान के बेटे शादाब खान - फोटो : सोशल मीडिया

अमजद खान के बेटे शादाब खान
अमजद खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अभिनेता ने अपने करियर में हिंदी सिनेमा को एक से एक फिल्में दी है। अभिनेता अपने खलनायकी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने अपने करियर में 132 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें सबसे लोकप्रिय शोले में गब्बर का किरदार था। अभिनेता के बेटे शादाब खान ने भी फिल्मों में हाथ आजमाया, लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिली, जो उनके पिता को मिली थी। अभी शादाब दूरी क्षेत्र में अपना करियर बना रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed