{"_id":"5a5ecda44f1c1b68268b4c09","slug":"dancer-sapna-chaudhary-show-in-morena-police-launches-sticks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी के स्टेज शो में हुई ऐसी हरकत, स्टेज छोड़कर पड़ा जाना, पुलिस-फैंस के बीच चले डंडे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सपना चौधरी के स्टेज शो में हुई ऐसी हरकत, स्टेज छोड़कर पड़ा जाना, पुलिस-फैंस के बीच चले डंडे
Thu, 18 Jan 2018 08:18 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Jan 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिग बॉस फेम, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के लाखों फैंस हैं। ये सपना की दीवानगी का ही आलम है कि वो जहां जाती है भीड़ खुद-ब-खुद जुट जाती है। कई बार तो हालत बेकाबू हो जाते है। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के मुरैना में देखने को मिला, जहां मंगलवार को हुए सपना चौधरी के डांस प्रोग्राम में आए लोगों को जब अंदर घुसने नहीं मिला तो उन्होंने पथराव कर दिया।
2 of 4
एमएस रोड स्थित दुबे मैरिज गार्डन में सपना चौधरी को देखने के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा था। दोपहर 2 से 4 बजे के बीच होने वाले डांस प्रोग्राम में सपना की लोकप्रियता को देखते हुए पहले ही गार्डन पर खासी भीड़ जमा हो गई। जिससे अव्यवस्था होने लगी। तीन बजे के करीब जैसे ही सपना स्टेज पर आईं तो भीड़ अनियंत्रित हो गई और गार्डन में जाने का प्रयास करने लगी। जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया।
3 of 4
पथराव में कुछ लोग चोटिल भी हुए। व्यवस्था में लगे चार थानों के एक सैकड़ा से अधिक पुलिस कर्मियों ने भीड़ पर डंडे चलाए। इस दौरान एमएस रोड़ पर दोपहर में दो घंटे तक ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ। भीड़ को भगाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर डंडों खदेड़ना पड़ा। कार्यक्रम में स्थिति न बिगड़े इसलिए पुलिस ने करीब सवा 4 बजे सपना को रवाना करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
POLICE
आयोजकों ने बताया कि शो में प्रवेश के लिए 500 और हजार रुपए के टिकट रखे गए थे। जिनके पास टिकट था वे तो आसानी से कार्यक्रम में पहुंच गए। गार्डन के गेट पर ऐसे लोगों ने हंगामा किया जो मुफ्त में प्रवेश पाना चाह रहे थे। दुबे गार्डन के सामने दो बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक भीड़ की वजह से जाम लगा रहा। हालांकि पुलिस ने एक लेन को बंद करवा दिया था, लेकिन दूसरी लेन भी लोगों की भीड़ की वजह से बंद सी रही। ऐसे में वाहनों का जाम लगा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।