फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोते हुए पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, बोलीं-हमारे कपड़े उतरवाते हैं तो बर्दाश्त नहीं होता

Thu, 18 Jan 2018 08:18 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jan 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
Saba Qamar Pakistani Actress TV Interview going viral, where is she broke down
सबा कमर
सबा कमर की गिनती मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेसेज में होती हैं। बॉलीवुड में इरफान खान के साथ 'हिंदी मीडियम' में नजर आ चुकीं सबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सबा आंखों में आंसू लिए अपनी आपबीती सुनाती हुई नजर आ रही है। दरअसल सबा कमर पाकिस्तान में ही एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दे रही थीं। इस इंटरव्यू में वह बुरी तरह रो पड़ीं। आगे जानिए आखिर क्या है पूरा मामला....
Saba Qamar Pakistani Actress TV Interview going viral, where is she broke down
पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सबा कमर ने बताया कि पाकिस्तानी होना दुनिया के सामने कैसा है। सबा रोते हुए बताती है कि पाकिस्तानी होने का दर्द क्या होता है? पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली सबा कमर के इस वायरल होते वीडियो को जिसने भी देखा बिना भावुक हो उठा। यहां देखिए वीडियो

Saba Qamar Pakistani Actress TV Interview going viral, where is she broke down
वीडियो में सबा कहती हैं, ‘पाकिस्तान जो एक पाक जमीन मानी जाती है, जिसके हम नारे भी लगाते हैं पाकिस्तान जिंदाबाद। लेकिन जब हम बाहर के मुल्कों में जाते हैं और जिस तरह से हमारी चेकिंग होती है मैं आपको बता भी नहीं सकतीं। मुझे बहुत शर्मिंदगी होती है कि एक-एक करके हमारे कपड़े उतारे जाते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Saba Qamar Pakistani Actress TV Interview going viral, where is she broke down
सबा ने इस इंटरव्यू में भारतीयों के सामने हुई पाकिस्तानियों की बेइज्जती को भी सामने रखते हुए कहा कि, ‘मुझे याद है जब मैं शूटिंग के लिए भारतीयों के साथ विदेश गई थी तो कैसे उन लोगों को एयरपोर्ट पर आसानी से जाने दिया गया और मुझे रोक लिया गया। मुझे रोकने का कारण मेरा पाकिस्तानी होना था। उस दिन मुझे अहसास हुआ कि क्या ये इज्जत है हमारी..हम दुनिया में कहां स्टैंड करते हैं।’
विज्ञापन
Saba Qamar Pakistani Actress TV Interview going viral, where is she broke down
टेलिविजन से अपना करियर शुरू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर की तस्वीर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed