फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: दुश्मनों को सबक सिखाती नजर आईं सपना चौधरी, साझा किया धांसू वीडियो

Thu, 22 Sep 2022 05:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Sep 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
Dancing Queen Sapna Choudhary shares a reel on social media goes viral
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के डांस के फैंस दीवाने हैं। देसी गानों पर जब वो अपने अंदाज में ठुमके लगाती हैं तो हर कोई वाह-वाह बोल उठता है। बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने स्टाइलिश फोटोज और तस्वीरें यहां फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। इसके अलावा वह रील्स भी बनाती हैं। आए दिन उनकी रील्स वायरल होती हैं। एक बार फिर सपना ने एक रील शेयर की है, जो काफी कमाल की है।

Dancing Queen Sapna Choudhary shares a reel on social media goes viral
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह रील शेयर की है। इसमें सपना का लुक लाजवाब लग रहा है। वह ब्लू जींस और लॉन्ग व्हाइट शर्ट के साथ डैनिम कोटी पहने नजर आ रही हैं। इसके अलावा सपना का हेयरस्टाइल भी एकदम जुदा है। उन्होंने दो चोटी बना रखी हैं, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। 

Dancing Queen Sapna Choudhary shares a reel on social media goes viral
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी पूछती नजर आर रही हैं, 'रानी'। जवाब मिलता है, 'यस।' इसके बाद वह कहती हैं, 'दुश्मनों को यही खल रहा है कि तूफानों में भी हमारा दीया क्यों जल रहा है।' सपना चौधरी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, वक्त फंसा सकता है, लेकिन मैं परेशान नहीं हूं, हालातों से जो हार मान जाए मैं वो इंसान नहीं हूं...।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

विज्ञापन
विज्ञापन
Dancing Queen Sapna Choudhary shares a reel on social media goes viral
हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी के इस वीडियो पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई सपना के अंदाज की तारीफ कर रहा है। यूजर्स हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप तो एंजल लग रही हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'दुश्मनों से कह दो ये दीया ऐसे ही जलेगा।' एक यूजर ने लिखा है, 'गाते रहो मुस्कुराते रहो और हमारे साथ जुड़े रहो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed