{"_id":"632c4858ac9b995e2b6f306d","slug":"r-madhavan-said-rocketry-the-nambi-effect-the-kashmir-files-also-be-considered-for-oscars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"R Madhavan: 'छेलो शो' के ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री पर आई आर माधवन की प्रतिक्रिया, कहा- अब बहुत हो गया...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
R Madhavan: 'छेलो शो' के ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री पर आई आर माधवन की प्रतिक्रिया, कहा- अब बहुत हो गया...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 22 Sep 2022 05:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अभिनेता आर माधवन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर आर माधवन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी बहुत फेमस हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट' लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म के बाद वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'धोखाः राउंड डी कॉनर' में नजर आने वाले हैं। फिलहाल वह इस फिल्म का जमकर प्रचार रहे हैं। इस बीच एक्टर ने ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 4
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म 'रॉकेटरी' और उनके सह-कलाकार दर्शन कुमार की फिल्म, 'द कश्मीर फाइल्स' को भी ऑस्कर में भेजने के लिए विचार किया जाना चाहिए। अभिनेता ने कहा कि दर्शन और वह अपनी-अपनी फिल्मों के लिए अभियान शुरू कर रहे हैं। इसी के साथ माधवन ने गुजराती फिल्म 'छेलो शो' के निर्माताओं को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे जीतेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि यह समय है कि हम फिल्म उद्योग में उतना ही अच्छा करें जितना हम एक देश के रूप में करते हैं।
Bhojpuri: इन सितारों ने तय किया फर्श से अर्श तक का सफर, कोई बेचता था लिट्टी-चोखा तो किसी ने बेचे बल्ब
3 of 4
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि भारतीयों के पास ऑस्कर के समकक्ष या उससे कुछ बेहतर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम वहां कुछ साबित करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब बहुत हो गया। बता दें कि 'धोखाः राउंड डी कॉर्नर' में माधवन के अलावा खुशाली कुमार,अपार शक्ति खुराना और दर्शन कुमार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी ने किया है।
Avneet Kaur: कातिलाना अदाओं के साथ अवनीत कौर का रेट्रो लुक, तस्वीरें देख दिल हार बैठे फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टीजर लॉन्च इवेंट में आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें अपारशक्ति अपनी पिछली भूमिका से कुछ अलग करते नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। टी-सीरीज के बैनर तले बनी यह फिल्म 23 सितंबर यानी कल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।