फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dangal Girl : आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, सेट पर हो जाती थीं बेहोश

Mon, 14 Nov 2022 05:29 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 14 Nov 2022 05:29 PM IST
विज्ञापन
Dangal Actress Fatima Sana Shaikh openly says in ask me anything session that she is facing Epilepsy disease
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'दंगल' में प्रमुख किरदार निभा चुकीं फातिमा सना शेख ने खुद के बारे में सार्वजनिक तौर पर एक बड़ा खुलासा किया है। फातिमा ने हाल ही में बताया कि उन्हें 'मिर्गी' के अटैक पड़ते रहते हैं। दरअसल, नवंबर महीने को मिर्गी जागरूकता अभियान माह के रूप में मनाया जाता है। इसी को हाइलाइट करते हुए फातिमा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी का खुलासा किया और लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया।

Dangal Actress Fatima Sana Shaikh openly says in ask me anything session that she is facing Epilepsy disease
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी इस बीमारी को लेकर बात की। साथ ही एक्ट्रेस ने लोगों के बीच इसकी जागरूकता बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर फैंस से मिर्गी को लेकर सवाल और जवाब का सेशन भी किया। उन्होंने मिर्गी को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए अपने फॉलोअर्स के साथ 'आस्क मी एनी थिंग्स' का सेशन किया। यह सेशन पूरी तरह से मिर्गी बीमारी को लेकर, बीमारी से जुड़े सवालों पर था। सवाल जवाब के दरमियान जब एक यूजर ने उनसे पूछा कि वो इस बीमारी से कैसे डील कर रही हैं? इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि 'उनके पास अच्छा सपोर्ट सिस्टम है! उनका परिवार, दोस्त और उनके पेट'। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि 'कुछ दिन अच्छे होते हैं लेकिन कुछ बुरे भी होते हैं'।

यह भी पढ़ें: Bhediya: वरुण धवन ने दिखाई दरियादिली, फैन की तबीयत बिगड़ने पर रोका भेड़िया का प्रमोशनल इवेंट, देखें वीडियो

Dangal Actress Fatima Sana Shaikh openly says in ask me anything session that she is facing Epilepsy disease
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम

सवाल जवाब के दौरान ही एक यूजर ने फातिमा से पूछा कि उन्हें कब इस बीमारी (मिर्गी) के बारे में पता चला। इस सवाल के जवाब में फातिमा ने बताया कि जब वह ‘दंगल’ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब उन्हें अटैक पड़े थे, और वह बेहोश हो गईं। इसके बाद वह सीधे अस्पताल में उठीं। तब पहली बार उन्हें मिर्गी का दौरा आया था। फातिमा बताती हैं कि पहले तो वह इस बीमारी को लेकर बेहद डर गई थीं। फिर धीरे-धीरे उन्होंने इससे ओवरकम किया। फातिमा ने कहा कि वह इस बीमारी को पांच सालों तक नजरअंदाज करती रहीं। लेकिन वह सलाह देते हुए कहती हैं कि अन्य मरीजों को ऐसा नहीं करना चाहिए सही समय पर बीमारी को स्वीकारने से ही इलाज संभव है।

यह भी पढ़ें: दमदार एक्टिंग और इमोशन्स से भरा है 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर, डायलॉग्स जीत लेंगे आपका दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Dangal Actress Fatima Sana Shaikh openly says in ask me anything session that she is facing Epilepsy disease
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

फातिमा सना शेख ने यह भी बताया कि वह किसी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले हर फिल्ममेकर को अपनी मिर्गी की बीमारी के बारे में बता देती हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के निर्देशकों और दोस्तों से सपोर्ट मिला है। फातिमा ने कहा कि अब उन्हें इस बीमारी से डर नहीं लगता है।

यह भी पढ़ें: Hansika Motwani Wedding: बेहद खास है हंसिका मोटवानी और सोहेल की शादी का कार्ड, दिया गया इंडियन और मॉडर्न टच

विज्ञापन
Dangal Actress Fatima Sana Shaikh openly says in ask me anything session that she is facing Epilepsy disease
फातिमा सना शेख - फोटो : Instagram

फातिमा ने मिर्गी बीमारी को लेकर लोक में प्रचलित एक देसी नुस्खे को गलत बताया है। दरअसल लोगों के बीच ऐसी धारणा बनी हुई है कि मिर्गी के अटैक के दौरान मरीज को चमड़े के जूते सूंघाने चाहिए। फातिमा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मिर्गी आने पर जूता-चप्पल नहीं सूंघाएं। यह गलत है, उन्होंने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को दौरे पड़ते हैं तो ऐसा न करें, यह सही नहीं है।

यह भी पढ़ें: सरफरोश समेत कई फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता सुनील शेंडे का निधन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed