फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दंगल गर्ल' ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- 'आपको नींद कैसे आ जाती है...'

Sat, 29 Feb 2020 07:03 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 29 Feb 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
Dangal Girl Zaira Wasim comment on Prime Minister Narendra Modi statement
PM Modi, Zaira Wasim - फोटो : amar ujala

बड़े पर्दे पर दंगल गर्ल के नाम से मशहूर हुईं अभिनेत्री जायरा वसीम ने बॉलीवुड को छोड़ दिया है। वह अब सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कश्मीर से संबंध रखने वाली जायरा इन दिनों भारत के मौजूदा हालात पर बोलने की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर देश के हालातों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। 

Dangal Girl Zaira Wasim comment on Prime Minister Narendra Modi statement
zaira wasim - फोटो : Social Media

जायरा वसीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सवाल यह होना चाहिए कि 'आपको रात को सुकून की नींद कैसे आ जाती है ?' यह नहीं कि 'आप आम कैसे खाते हैं।' जायरा वसीम का ये ट्वीट प्रधानमंत्री मोदी के संबंध में है। बीते दिनों एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि उन्हें आम पसंद है। जिसकी मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। अब जायरा वसीम के ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

 
Dangal Girl Zaira Wasim comment on Prime Minister Narendra Modi statement
Zaira Wasim - फोटो : file photo

इससे पहले जायरा वसीम जम्मू-कश्मीर के हालातों पर प्रतिक्रिया देने की वजह से सुर्खियों में थीं। घाटी से अनुच्छेद 370 हटे हुए छह महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है। जिस वक्त यह अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर से हटा था उस वक्त विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था। इसके साथ ही बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अनुच्छेद 370 के छह महीने से ज्यादा वक्त बीतने पर अभिनेत्री जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट के जरिए जायरा ने कई सवाल उठाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dangal Girl Zaira Wasim comment on Prime Minister Narendra Modi statement
Zaira Wasim - फोटो : you tube

जायरा वसीम का यह पोस्ट इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि वह कश्मीरी की रहने वाली हैं। जायरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'कश्मीरी लगातार उम्मीद और कुंठा के बीच जूझ रहे हैं। निराशा और दुख की जगह शांति का झूठ फैलाया जा रहा है। कश्मीरियों की आजादी पर कोई भी पाबंदी लगा सकता है। हमें ऐसे हालात में क्यों रखा जा रहा है जहां हम पर पाबंदियां हैं और हमें हुक्म दिया जा रहा है।' जायरा ने सवाल करते हुए आगे लिखा, 'आखिर हमारी आवाज को दबा देना इतना आसान क्यों हैं? हमारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पाबंदी लगाना इतना आसान क्यों है? हमें अपनी बात कहने और विचार रखने की आजादी क्यों नहीं है? हमारे विचारों को सुने बिना ही उन्हें बुरी तरह खारिज कर दिया जा रहा है। हम बिना किसी डर और चिंता के आम लोगों की तरह क्यों नहीं जी सकते?'

विज्ञापन
Dangal Girl Zaira Wasim comment on Prime Minister Narendra Modi statement
zaira wasim - फोटो : social media

आगे के पोस्ट में जायरा ने बताया कि कैसे कश्मीरियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जायरा ने लिखा- 'क्यों किसी भी कश्मीरी की जिंदगी मुश्किलों, पाबंदियों और परेशानियों में गुजरती है, इसे इतना आम क्यों बना दिया गया है? ऐसे हजारों सवाल हमारे जहन में उठते हैं। सरकार इन सवालों का जवाब तो दूर इन्हें सुनना भी नहीं चाहती। हमारी शंकाओं और अटकलों पर विराम लगाने की थोड़ी भी कोशिश नहीं करती।' जायरा यही नहीं रुकीं। उन्होंने मीडिया की भूमिका पर भी अपने पोस्ट में कटाक्ष किया। जायरा ने लिखा- 'मीडिया ने जो यहां के हालात के बारे एक धुंधली तस्वीर बताई है, उस पर यकीन न करें, सवाल पूछें, हमारी आवाज को चुप करा दिया गया है... और कब तक। हममें से कोई भी वास्तव में नहीं जानता है। ' आपको बता दें, जिस वक्त घाटी से धारा 370 हटी थी उस वक्त भी जायरा ने ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जायरा ने लिखा था- 'यह वक्त भी गुजर जाएगा। जायरा वसीम ने दो सुपरहिट फिल्म देने के बाद बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया था। इसकी वजह अभिनेत्री ने धर्म से दूर होना बताया था। 

पढ़ें: सलमान खान के साथ ये सीन करके घंटों तक फूट-फूटकर रोईं थीं भाग्यश्री, ये थी बड़ी वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed