गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हाल ही में हिंसक झड़प देखने को मिली थी। दोनों देशों की सीमाओं पर तनाव का माहौल चल रहा है। जिसके बाद देश के कई हिस्सों में लोग चीन के सामान का विरोध कर रहे हैं। बीते कुछ सालों पर नजर डालें तो बॉलीवुड के लिए चीन एक बड़ा बाजार बनकर उभरा है। ऐसी कई फिल्में रहीं जिन्होंने चीन में शानदार कमाई की और नए रिकॉर्ड बनाएं। आइए उन फिल्मों पर नजर डालते हैं जो चीन में रिलीज हुईं और वहां दर्शकों ने इन्हें खूब पसंद किया।
बॉलीवुड की इन फिल्मों ने चीन में किया था 'दंगल', ताबड़तोड़ कलेक्शन से बनाए थे नए रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीके (2014)
चीनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 130 करोड़ रुपये
आमिर खान की इस फिल्म ने कमाई का रिकॉर्ड भारत में तो बनाया ही, साथ ही दुनियाभर में ये फिल्म पसंद की गई। यह फिल्म एक एलियन की कहानी है जो धरती पर भटक जाता है। फिल्म ने चीन में सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार किया। इस तरह इसने बॉलीवुड के लिए चीन के दरवाजे भी खोल दिए। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी थे।
दंगल (2016)
चीनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 1400 करोड़ रुपये
निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म दंगल पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी से प्रेरित थी। आमिर खान ने इसमें मुख्य किरदार निभाया था। एक पिता के अधूरे सपने को उसकी बेटियों द्वारा पूरे किए जाने की इस कहानी को भारतीय दर्शकों ने तो पसंद किया ही, साथ ही फिल्म ने चीन में भी ताबड़तोड़ कमाई की। दंगल ने चीन में किसी विदेशी फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया है।
हिचकी (2018)
चीनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 153.13 करोड़ रुपये
यशराज बैनर की इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द गिर्द घूमती है जिसे टूरेट सिंड्रोम नामक बीमारी है। वह एक टीचर बनना चाहती है। इस बीमारी में किसी भी इंसान को हर समय हिचकियां आती रहती हैं। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी को काफी सराहा गया था।
बजरंगी भाईजान (2015)
चीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 311.45 करोड़ रुपये
कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत में रिलीज के तीन साल बाद 2018 में चीन में रिलीज हुई थी। इसके बावजूद फिल्म ने वहां 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म की कहानी एक गूंगी बच्ची के इर्द गिर्द थी, जो गलती से भारत आ जाती है और वापस अपने घर पाकिस्तान जाना चाहती है । बजरंगी भाईजान उसे वापस पाकिस्तान छोड़कर आता है। इन दोनों किरदारों की इस कहानी को सभी ने खूब पसंद किया।