{"_id":"5d76e01f8ebc3e0164406c63","slug":"danny-denzongpa-son-rinzing-denzongpa-host-party-for-his-movie-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डैनी के बेटे ने विदेश रवाना होने से पहले फिल्म की स्टारकास्ट को दी पार्टी, नजर आए मुख्य कलाकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डैनी के बेटे ने विदेश रवाना होने से पहले फिल्म की स्टारकास्ट को दी पार्टी, नजर आए मुख्य कलाकार
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Rinzing Denzongpa
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिन्जिंग ने हाल में अपनी डेब्यू टीम स्क्वाड की टीम को डिनर पार्टी दी। स्क्वाड एक एक्शन, थ्रिलर फिल्म है जिसमें धमाकेदार स्टंट्स दर्शकों को देखने को मिल सकते हैं। इन स्टंट्स को केर बेक कोरियोग्राफ करेंगे।
स्क्वाड में रिन्जिंग के अलावा मालविका राज मुख्य रोल में हैं। मालविका ने फिल्म कभी खुशी कभी गम में पूजा (करीना कपूर) के बचपन का किरदार निभाया था। एक्टर जगदीश राज की पोती मालविका पिछली बार तेलुगू फिल्म जयदेव में नजर आईं थी। पार्टी में मालविका सफेद रंग की क्राप टॉप में बेहद खूबसूरत नजर आईं वहीं रिनजिंग ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे।
3 of 4
Rinzing Denzongpa
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस फिल्म के निर्माता निलेश सहाय हैं। वह इस फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Rinzing Denzongpa with Team
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
स्क्वाड की टीम शूटिंग शुरू करने के लिए विदेश रवाना होने वाली है। पार्टी के इस मौके पर रिन्जिंग, मालविका और निलेश के अलावा तनिशा ढिल्लो और अमित गौर समेत टीम के दूसरे सदस्य भी मौजूद थें। फिल्म अगले साल के मध्य में रिलीज हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।