फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दारा सिंह: बचपन में शादी हुई तो नाबालिग रहकर पिता बने, इस हीरोइन से कर बैठे थे प्यार

Tue, 19 Nov 2019 12:10 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 19 Nov 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Dara Singh birthday Special know about his personal life
Dara Singh

दारा सिंह ने दुनियाभर में अपनी पहलवानी से भारत का नाम रौशन किया। उनके करीबन 500 मैचों में उन्हें कोई नहीं हरा पाया था। उनका जन्म 19 नवंबर 1928 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। आगे की स्लाइड में जानें उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से...

Dara Singh birthday Special know about his personal life
dara singh mumtaz

दारा सिंह का नाम कभी बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज के साथ जुड़ था। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब दारा अपनी पहली फिल्म 'किंग कांग' के हिट होने के बाद दूसरी फिल्म 'फौलाद' के लिए एक्ट्रेस ढ़ूंढ रहे थे। उस समय हर किसी ने यह कह कर फिल्म करने से इंकार कर दिया था कि पहलवान के साथ कौन काम करेगा। उन्हीं दिनों फिल्म के सेट पर अपनी बहन के साथ पहुंची मुमताज में दारा सिंह को अपनी फिल्म की नायिका की झलक दिखी और इस तरह मुमताज और पहलवान की जोड़ी बन गई।

Dara Singh birthday Special know about his personal life
dara singh mumtaz

1963 में रिलीज हुई फिल्म फौलाद में मुमताज और दारा एक साथ नजर आए। दोनों के प्यार के चर्चे हर किसी की जुबान पर थे। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। मुमताज की बहन की शादी दारा सिंह के भाई एसएस रंधावा से हुई थी। लेकिन जैसे-जैसे मुमताज का करियर ऊंचाइयों को छूने लगा दोनों के बीच मिलना-जुलना कम होता गया। इसके बाद दोनों कभी साथ नजर नहीं आए। एक इंटरव्यू में दारा सिंह ने कहा था, 'बॉलीवुड ने मुमताज को मुझसे छीन लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dara Singh birthday Special know about his personal life
Dara Singh

दारा सिंह ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी बचनो कौर से 14 साल की उम्र में हो गई थी। उस समय बचनो, दारा सिंह से उम्र में बड़ी थीं। नाबालिग रहते हुए भी दारा सिंह एक बेटे के पिता बन गए थे।

विज्ञापन
Dara Singh birthday Special know about his personal life
Dara Singh

शादी के 10 साल बाद 1952 में बचनो कौर का निधन हो गया। इसके बाद दारा सिंह ने 1961 में सुरजीत कौर से शादी की। उस समय दारा सिंह वॉचमैन की नौकरी किया करते थे। उनके 3 बेटे और 3 बेटियां हैं। जिनमें विंदु दारा सिंह एक हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed