साउथ के नेचुरल स्टार नानी की पैन इंडिया फिल्म 'दशहरा' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के जरिए नानी ने धमाकेदार वापसी की है। रिलीज के पहले दिन ही सिनेमाघरों में दर्शकों की खचाखच भीड़ देखने को मिली, जिसका नतीजा यह रहा कि 'दशहरा' ने पहले दिन बंपर कमाई की। वहीं, अब दूसरे दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना बिजनेस किया है।
Dasara BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद नानी को लगा झटका, 'दशहरा' ने दूसरे दिन गिरावट के साथ किया इतना बिजनेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में नानी की जबरदस्त एक्टिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, नानी और कीर्ति सुरेश की रोमांटिक केमिस्ट्री भी लोगों को भा गई है। दमदार एक्शन सीक्वेंस पर दर्शक ताली बजाने को मजबूर हैं। फिल्म का क्रेज दर्शकों पर चढ़ा हुआ है, लेकिन पहले दिन के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन नानी का जादू कुछ खास नहीं चल पाया।
Salman Khan: सऊदी अरब के मंत्री को सलमान खान ने तोहफे में दी पेंटिंग, Turki Alalshikh ने ऐसे जताया आभार
वहीं, 'दशहरा' के कलेक्शन की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'दशहरा' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ का बिजनेस किया है, जो पहले दिन की कमाई के मुकाबले बहुत कम है। दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आने के बाद नानी और फिल्म के मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि, अभी वीकेंड बाकी है और उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म वापस रफ्तार पकड़ेगी और इसकी कमाई में उछाल आएगा।
Anurag Kashyap: इस हरकत के लिए अनुराग कश्यप को शाहरुख ने लगाई थी डांट, निर्देशक ने किया खुलासा
वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर नानी की 'दशहरा' ने 23 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, अब दूसरे दिन की कमाई को जोड़कर फिल्म का कुल कलेक्शन 35 करोड़ रुपये हो चुका है। इनकी कहानी की बात की जाए तो 'दशहरा' गोधवारीखानी के वीरलापल्ली गांव के लोगों की कहानी दर्शाती है, जहां गांव में दो गुटों के बीच राजनीति होती है।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना हुआ रिलीज, लुंगी और गमछा पहने नजर आए भाईजान
वहीं, 'दशहरा' के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। सुधाकर चेरुकुरी और श्रीकांत चुंडी द्वारा निर्मित 'दशहरा' में नानी, कीर्ति सुरेश, दीक्षित शेट्टी, शाइन टॉम चाको, समुथिरकानी, साई कुमार ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म का म्यूजिक संतोष नारायणन ने दिया है।
Karan Johar: बढ़ता जा रहा है कंगना-करण का कोल्ड वॉर, फिल्ममेकर ने बिना नाम लिए यूं साधा एक्ट्रेस पर निशाना