फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी पहली ही फिल्म से मशहूर हो गए थे डेविड धवन, अब बेटे वरुण धवन के साथ मचा रहे धमाल

Sun, 16 Aug 2020 08:46 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 16 Aug 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
David Dhawan Birthday Special know unknown facts about him
डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता- निर्देशक डेविड धवन का जन्मदिन 16 अगस्त को होता है। डेविड धवन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्देशन करके दर्शकों के दिलों को जीता है। उन्होंने कई शानदार कलाकारों के साथ काम किया और बड़े पर्दे पर अपनी खास छाप छोड़ी, लेकिन फिल्मी पर्दे पर डेविड धवन और अभिनेता गोविंदा की जोड़ी सबसे यादगार साबित हुई। डेविड धवन अब अपने बेटे वरुण धवन के साथ जनता को कॉमेडी का डोज दे रहे हैं। दोनों की अपकमिंग फिल्म का नाम कुली नंबर वन है।

David Dhawan Birthday Special know unknown facts about him
डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया

डेविड धवन का जन्म 16 अगस्त साल 1955 में अगरतला में हुआ था। उनके पिता बैंक में मैनेजर थे। 12वीं पास करने के बाद डेविड धवन ने तय किया कि वह फिल्मों में काम करेंगे। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने एफटीआईआई (पुणे) में दाखिला लिया जहां उन्होंने अभिनय से लेकर निर्देशन तक के गुण सीखे। सतीश शाह और सुरेश ओबेरॉय उनके बैचमेट थे।

David Dhawan Birthday Special know unknown facts about him
डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद डेविड धवन ने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'ताकतवर' से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में गोविंदा और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। अपनी पहली ही फिल्म से डेविड धवन बड़े पर्दे पर छा गए। हर कोई उनके निर्देशन और फिल्मों की तारीफ करने लगा। इसके बाद डेविड धवन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
David Dhawan Birthday Special know unknown facts about him
डेविड धवन, वरुण धवन - फोटो : instagram

डेविड धवन शोला और शबनम, साजन चले सुसराल, जुड़वा, बड़े मियां छोटे मियां और मुझसे शादी करोगी सहित कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। डेविड धवन की गिनती बॉलीवुड के ऐसे निर्दशकों में होती है जिन्होंने गोविंदा के साथ सबसे ज्यादा फिल्में की हैं। उन्होंने अकेले गोविंदा के साथ 17 फिल्में की हैं। डेविड धवन ने अपने करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया है।  

विज्ञापन
David Dhawan Birthday Special know unknown facts about him
डेविड धवन, वरुण धवन - फोटो : file photo

डेविड धवन की निजी जिदंगी की बात करें तो उन्होंने करुणा चोपड़ा से शादी की। डेविड धवन और करुणा चोपड़ा के दो बेटे वरुण धवन और रोहित धवन हैं। वरुण धवन इस समय बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक हैं। वरुण धवन भी कई फिल्मों में अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। उन्होंने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ ईयर से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। 

पढ़ें: इस रियलिटी शो के रास्ते में रोड़ा बना कोरोना वायरस, करण जौहर ने शो से वापस लिया अपना नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed