फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deadpool & Wolverine Collection: फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 17वें दिन का कलेक्शन जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 11 Aug 2024 08:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 11 Aug 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 17 Ryan Reynolds Hugh Jackman Film Total Earnings
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : सोशल मीडिया

डेडपूल एंड वूल्वरिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही लगातार धमाल मचा रही है। तीसरे सप्ताहांत आते ही शॉन लेवी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने एक बार फिर से शानदार कलेक्शन कर डाला। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और यह तेजी से 150 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि 17वें दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया।

Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 17 Ryan Reynolds Hugh Jackman Film Total Earnings
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन अभिनीत 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भारत में खूब पसंद की जा रही है। कमाई के मामले में इसने फास्ट 10 और मिशन इम्पॉसिबल 7 जैसी हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब इस फिल्म ने मार्वल की डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (131.14 करोड़ रुपये) और ओपनेहाइमर (131.75 करोड़ रुपये)को पीछे छोड़ने की तैयारी कर ली है। 

Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 17 Ryan Reynolds Hugh Jackman Film Total Earnings
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने पहले सप्ताह में सभी भाषाओं को मिलाकर 89.9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 27.9 करोड़ रुपये बटोर डाले थे। तीसरे सप्ताहांत में भी यह फिल्म अच्छी कमाई करती नजर आ रही है। 15वें दिन फिल्म ने दो करोड़ तीन लाख रुपये की कमाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 17 Ryan Reynolds Hugh Jackman Film Total Earnings
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

16वें दिन इस फिल्म ने उछाल दर्ज करते हुए तीन करोड़  45 लाख रुपये का कारोबार किया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 17वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 89 लाख रुपये का बिजनेस किया है। देर रात तक इन आंकड़ों में तब्दीली देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 126.29 करोड़ रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 17 Ryan Reynolds Hugh Jackman Film Total Earnings
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में मार्वल फिल्मों की हमेशा से ही मजबूत पकड़ रही है और नवीनतम रिलीज फिल्म ने भी इस रिवाज को कायम रखा है। बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 150 करोड़ आंकड़े को छू जाएगी।
Vedaa Advance Booking: 'स्त्री 2' और 'खेल खेल में' से मुकाबले को तैयार 'वेदा'? एडवांस बुकिंग में ऐसा है हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed