दुनिया भर से सराहना पा चुकी निर्माता और निर्देशक दीपा मेहता की फिल्म 'फनी ब्वॉय' को 93वें अकेडमी पुरस्कार के लिए नामांकन मिला है। फिल्म को यह नामांकन भारत की तरफ से नहीं, बल्कि कनाडा की तरफ से मिला है। और वह भी बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में। इस कैटेगरी का नाम पहले बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी हुआ करता था। यह फिल्म श्याम सेल्वादुराई के लिखे उपन्यास 'फनी बॉय' पर आधारित है जो वर्ष 1994 में प्रकाशित हुआ है।
दीपा मेहता की इस फिल्म को मिला ऑस्कर में नॉमिनेशन, तय हो गई दुनियाभर में रिलीज की तारीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'फनी ब्वॉय' की कहानी एक तमिलियन लड़के अर्जी सेल्वारत्नम की है जो श्रीलंका में रहता है। सेल्वारत्नम समलैंगिक है लेकिन वह अपनी बात को किसी को बता नहीं पाता। कहानी की पृष्ठभूमि उस समय की बनाई गई है जब श्रीलंका में तमिलों और सिंहलियों के बीच गृह युद्ध चल रहा था। फिल्मों में आरूष नंद, ब्रेंडन इंग्रम, अली काजमी, अगम दर्शी, सीमा बिस्वास, आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। दीपा मेहता की यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है।
निर्माताओं ने फिल्म 'फनी ब्वॉय' के रिलीज की तारीख 4 दिसंबर 2020 तय की है। यह फिल्म कनाडा में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी और अमेरिका के कुछ शहरों में भी इसे सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा। बाकी सभी जगहों पर इस फिल्म का वितरण नेटफ्लिक्स करेगा। टेलीफिल्म कनाडा की कार्यकारी निदेशक क्रिस्टा डिकेन्सन ने बताया है कि इस बार ऑस्कर की रेस में 11 फिल्में देशभर से आई थीं जिसमें सभी की सहमति से दीपा मेहता की फिल्म 'फनी ब्वॉय' को चुना गया।
टेलीफिल्म कनाडा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विटर पर एक ऑडियो क्लिप जारी की गई है जिसमें अपनी फिल्म को अकेडमी अवार्ड के लिए नामित होने पर दीपा मेहता ने खुशी जाहिर की है। जब क्रिस्टा ने दीपा को यह खुशखबरी सुनाई तो दीपा ने कहा, 'यह फिल्म हमारे देश के बारे में बहुत कुछ बताती है। इस फिल्म में बहुत कुछ ऐसी चीजों का समावेश किया गया है जो लोगों को जानना जरूरी है। मैं बहुत खुश हूं।' इससे पहले वर्ष 2007 में भी दीपा मेहता की फिल्म 'वाटर' को इसी श्रेणी में ऑस्कर के लिए नामांकन मिल चुका है।
And the film representing Canada for Best International Feature Film at the #Oscars2021 is …@FunnyBoyTheFilm! Congrats!
Hear director @IamDeepaMehta's reaction when our Executive Director @Christa_D_ called to break the news!
⚠️Spoiler: this might make you smile. A lot. pic.twitter.com/KWn36muJou
कोरोना वायरस की वजह से इस साल तो ऑस्कर पुरस्कार वितरक समारोह की व्यवस्था काफी उथल-पुथल हो गई थी। लेकिन, अगले साल यह पुरस्कार समारोह 25 अप्रैल को ही होगा। ऑस्कर में पहुंची फिल्मों के नामांकन 15 मार्च को घोषित किए जाएंगे।