{"_id":"65630f12d10ea3c1c907226e","slug":"deepak-tijori-accused-aashiqui-2-director-mohit-suri-of-betraying-him-says-stealing-his-idea-for-zehar-2023-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepak Tijori: मोहित सूरी पर दीपक ने फिल्म का आइडिया चुराने का लगाया गंभीर आरोप, इमरान की 'जहर' पर किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deepak Tijori: मोहित सूरी पर दीपक ने फिल्म का आइडिया चुराने का लगाया गंभीर आरोप, इमरान की 'जहर' पर किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:56 PM IST
सार
तिजोरी ने कहा, 'जहर उनकी पहली फिल्म वह मेरा आइडिया था, लेकिन एक बार वह फोन कर देता। मुझे बोल देते कि ये मैंने किया है। क्या फर्क पड़ता है। मैं फॉक्स में उदिता के साथ काम कर रहा था।
विज्ञापन
1 of 5
मोहित सूरी, दीपक तिजोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता और निर्देशक दीपक तिजोरी ने फिल्म निर्माता मोहित सूरी पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सूरी ने उनका एक विचार चुरा लिया जो उन्होंने निर्माता महेश भट्ट को प्रस्तुत किया था और आज तक इस बात को उन्होंने स्वीकार नहीं किया है। तिजोरी ने सूरी के निर्देशन में बनी पहली फिल्म जहर को लेकर ये दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को करने का विचार शुरू में उनका था।
2 of 5
दीपक तिजोरी
दीपक तिजोरी ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'मैं महेश भट्ट के साथ काम करना चाहता था। वह जब ट्रेडमिल पर थे तो मैं उन्हें फिल्म सुनाने के लिए गया। उन्होंने मुझे करीब 15-20 मिनट तक सुना और फिर कहा कि मुझे इसमें मजा नहीं आया। इसे भूल जाओ।' तिजोरी ने कहा, 'यह विचार मूल रूप से डेन्जेल वाशिंगटन-स्टारर आउट ऑफ टाइम का एक ऑफिशियल रीमेक था।'
उन्होंने बताया कि महेश भट्ट के कमरे के बाहर जब मोहित सूरी से उन्होंने मुलाकात की तो उन्होंने भट्ट को समझाने के लिए कहा था। हालांकि, इसके चार दिन बाद अनुराग बसु ने तिजोरी से संपर्क कर इस बात का खुलासा किया था कि महेश भट्ट को आउट ऑफ टाइम पसंद है और उन्होंने सूरी को उस फिल्म से लॉन्च करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपक तिजोरी
- फोटो : facebook/deepak.tijori.18
अभिनेता ने कहा, 'मुझे इतना गुस्सा आया न, मतलब घर के लोग। मेरा मतलब है, यह मेरा दूसरा करियर है और यही मेरी जिंदगी है। मेरे दूसरे करियर का पहला धोखा और इतना बड़ा धोखा। उसके बाद से लेकर आज तक वह मेरे सामने आकर ये बात नहीं बोले कि उन्होंने मेरे साथ धोखा किया है।'
तिजोरी ने कहा, 'जहर उनकी पहली फिल्म वह मेरा आइडिया था, लेकिन एक बार वह फोन कर देता। मुझे बोल देते कि ये मैंने किया है। क्या फर्क पड़ता है। मैं फॉक्स में उदिता के साथ काम कर रहा था। मैं उससे कहना चाहता था कि तुम्हारा किस आदमी के साथ अफेयर है।' बता दें कि कि मोहित सूरी की शादी उदिता गोस्वामी से हुई है। महेश भट्ट की थ्रिलर फिल्म जहर 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म में इमरान हाशमी, शमिता शेट्टी और उदिता गोस्वामी नजर आई थीं। यह 2003 की अमेरिकी फिल्म आउट ऑफ टाइम पर आधारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।