फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े-बड़े अभिनेताओं को टक्कर देने वाला एक्टर घर में पत्नी से हारा, अब गुमनामी में कट रही जिंदगी

Wed, 28 Aug 2019 12:00 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 28 Aug 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
deepak tijori birthday know about his life story
deepak tijori - फोटो : social media
फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' (1992) और 'कभी हां कभी ना' जैसी हिट फिल्मों में शाहरुख-आमिर के साथ काम कर चुके दीपक तिजोरी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं । इन दोनों फिल्मों में जितनी चर्चा आमिर खान और शाहरुख खान की हुई थी, उतना ही जिक्र दीपक तिजोरी का भी हुआ था। दीपक 28 अगस्त को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं ।
deepak tijori birthday know about his life story
दीपक तिजोरी
फिल्म 'आशिकी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले दीपक तिजोरी ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। मगर बीते सालों में कोई दमदार ऑफर ना मिलने की वजह से लोगों के दिल और दिमाग से उतरने लगे और गुमनामी में चले गए। 17 साल बाद दीपक तिजोरी फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में एक दमदार रोल में नजर आए थे । 
deepak tijori birthday know about his life story
दीपक तिजोरी
इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त के छोटे भाई का किरदार निभाया । इससे पहले वह फिल्म 'सड़क' (1991) और 'वास्तव' (1999) में संजय दत्त के साथ काम कर चुके थे। इस फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया । इस सीरीज की पहली दो फिल्में सुपरहिट रही थीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepak tijori birthday know about his life story
दीपक तिजोरी
दीपक तिजोरी ने बताया कि जब वह फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया से मिलने गए थे, तब उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी। अपने इसी लुक में उन्होंने कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं जो उन्होंने अपने डायरेक्टर दोस्त को दे दी। जब फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' के निर्माता राहुल मित्तल की नजर उन तस्वीरों पर पड़ी तो उन्होंने दीपिक को इस फिल्म में कास्ट करने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन
deepak tijori birthday know about his life story
Deepak Tijori
ऐसा नहीं है कि दीपक तिजोरी के पास कोई काम नहीं था। बतौर एक्टर साल 2014 में उनकी फिल्म 'राजा नटवरलाल' आई थी। हालांकि, इस फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था। साल 2016 में बतौर डायरेक्टर उनकी फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल ना दिखा सकी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed