फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 साल बाद इस एक्टर को लगी थी फर्जी शादी की खबर, पत्नी ने अपने ही घर से निकाला था बाहर

Tue, 27 Aug 2019 03:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 27 Aug 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Deepak Tijori Birthday Special Actor Whoes marriage was Fake
Deepak Tijori - फोटो : social media

करीब दो दशकों से भी ज्यादा वक्त से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय दीपक तिजोरी ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया लेकिन बात जब उनकी हिट फिल्मों की आती है तो उनमें 'आशिकी', 'खिलाड़ी', 'जो जीता वही सिकंदर', 'कभी हां कभी ना', 'अंजाम' जैसी फिल्मों के नाम याद आ जाते हैं जिनमें उन्होंने सपोर्टिंग किरदार निभाए। 28 अगस्त को दीपक तिजोरी का जन्मदिन है। दीपक के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनके जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

Deepak Tijori Birthday Special Actor Whoes marriage was Fake
Deepak Tijori

हिन्दी फिल्म में हीरो के दोस्त का किरदार हमेशा से बहुत खास रहा है। दीपक इसी किरदार में माहिर रहे हैं। बात चाहे आशिकी में राहुल के दोस्त बल्लू की हो या फिर जो जीता वही सिकंदर में शेखर की। लेकिन इसके बाद भी वे कभी फिल्म के मुख्य हीरो की भूमिका में नहीं आ पाए। दीपक बनना हीरो ही चाहते थे लेकिन उनका करियर सपोर्टिंग एक्टर तक ही सिमटकर रह गया।

Deepak Tijori Birthday Special Actor Whoes marriage was Fake
दीपक तिजोरी

दीपक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला तो ले लिया था लेकिन काम मिल ही नहीं रहा था। प्रोड्यूसरों से मिलने के लिए उन्हें तीन साल ऑफिसों के चक्कर काटने पड़े लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस दौरान एक होटल में काम किया। इसके बाद उन्हें पहली बार मौका मिला साल 1988 में आई फिल्म ‘तेरा नाम मेरा नाम’ में काम करने का। इस फिल्म में भी दीपक बतौर सपोर्टिंग एक्टर ही नजर आए।

ये भी पढ़ें3 अफेयर के बाद नेहा धूपिया ने रचा ली थी अंगद बेदी से गुपचुप शादी, अब फिल्मों से दूर कर रहीं ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Tijori Birthday Special Actor Whoes marriage was Fake
दीपक तिजोरी
इसके बाद उन्होंने कई और फिल्में डायरेक्ट कीं जिनमें 'टॉम डिक और हैरी', 'फॉक्स' और 'खामोशी - खौफ की एक रात' बुरी तरह फ्लॉप रहीं। इस बदकिस्मती ही कहा जाएगा कि दीपक तिजोरी ना सिर्फ लीड हीरो के तौर पर फ्लॉप रहे बल्कि उनकी डायरेक्ट की गईं लगभग सभी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं, लेकिन लगातार फ्लॉप से दीपक तिजोरी टूटे नहीं हैं।
विज्ञापन
Deepak Tijori Birthday Special Actor Whoes marriage was Fake
Deepak Tijori - फोटो : social media
साल 2017 में दीपक की पत्नी शिवानी तोमर ने उन्हें उनके ही घर से निकाल दिया। शिवानी का आरोप था कि दीपक का दूसरी महिलाओं के साथ विवाहेत्तर संबंध हैं। जब अपनी पत्नी पर एक्शन लेने के लिए दीपक अपने काउंसलर के पास पहुंचे तो उन्हें पता चला कि शिवानी ने अपने पिछले पति को तलाक दिए बगैर उनकी शादी कर ली थी।

ये भी पढ़ेंलता मंगेशकर के बाद रानू मंडल ने अब दी अनुराधा पौडवाल के गाने को आवाज, वायरल हो रहा ये वीडियो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed