{"_id":"625b74e61d41d41a0026f2b7","slug":"deepika-chikhalia-what-was-the-compulsion-of-becoming-a-terrorist-s-wife-ramanand-sagar-s-sita-told-with-a-tear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Chikhalia: आतंकवादी की पत्नी बनने की क्या रही मजबूरी, रुंधे गले से बताया रामानंद सागर की ‘सीता’ ने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deepika Chikhalia: आतंकवादी की पत्नी बनने की क्या रही मजबूरी, रुंधे गले से बताया रामानंद सागर की ‘सीता’ ने
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 17 Apr 2022 08:42 AM IST
सार
देश दुनिया में अभी फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ की चर्चा खत्म भी नहीं हुई है कि कश्मीर पर आधारित एक और फिल्म ‘गालिब’ सिनेमाघरों में अगले महीने रिलीज होने को तैयार हो रही है।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म ‘गालिब’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश दुनिया में अभी फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ की चर्चा खत्म भी नहीं हुई है कि कश्मीर पर आधारित एक और फिल्म ‘गालिब’ सिनेमाघरों में अगले महीने रिलीज होने को तैयार हो रही है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म आतंकवादी अफजल गुरु और उसके आस पास उपजे घटनाक्रम पर से प्रेरित हैं। गौरतलब ये है कि इसमें मशहूर धारावाहिक ‘रामायण’ में सीता का किरदार करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया आतंकवादी अफजल गुरु की बीवी के किरदार में नज़र आएंगी। अफजल गुरु वही आतंकी है जिसे संसद हमले का मुख्य दोषी पाया गया। और, उसे फांसी की सजा भी हुई।
2 of 6
दीपिका चिखलिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘मजबूरी में बनी आतंकी की बीवी’
‘अमर उजाला’ से एक मुलाकात में दीपिका चिखलिया ने अरसा पहले अपनी इस फिल्म का जिक्र किया था। तब करार में बंधे होन के कारण वह फिल्म में अपने किरदार के बारे में ज्यादा कुछ बता भी नहीं रही थीं। लेकिन, बहुत कुरेदन पर दीपिका बोलीं, ‘मेरा पहला प्यार अभिनय है। मैं अब भी कैमरे के सामने काम करना चाहती हूं लेकिन मैं अपना प्रचार खुद कर पाने में सक्षम नहीं हूं। ऐसे में ये फिल्म मेरे पास आई और मैंने इसे स्वीकार कर लिया। मेरा भरोसा है कि इसमें काम देखकर और लोग भी मुझसे संपर्क करेंगे।’ ये बात कहते हुए दीपिका को अपने आत्मसम्मान का बोध भी बार बार होता रहा है और इस दौरान उनका गला भी भर आया।
3 of 6
रामायण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘नहीं चाहती आतंकी की पत्नी बनना’
धारावाहिक ‘रामायण’ में सीता की भूमिका निभाकर चर्चित हुईं दीपिका चिखलिया एक आतंकवादी की पत्नी की भूमिका निभाना नहीं चाह रही थी क्योंकि उन्हें अपनी सीता वाली इमेज की चिंता थी। लेकिन, जब फिल्म की टीम ने उन्हें फिल्म की पटकथा सुनाई तो वह भावुक हो गई। दरअसल फिल्म में अफजल गुरु को बहुत सांकेतिक रूप में दिखाया गया है। दरअसल, यह फिल्म मां, बेटे के मजबूत रिश्तों पर आधारित है। फिल्म की कहानी ये है कि इसका नायक गालिब बंदूक और कलम में से किसे चुने, ये फैसला उसे करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रामायण की स्टार कास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘बाला’ में भी निभा चुकीं मां की भूमिका
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’ में दीपिका चिखलिया ने फिल्म के मुख्य किरदार की मां की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा भी गया। ‘बाला’ फिल्म के बाद उनको इसी तरह के काफी किरदारों के प्रस्ताव मिलते रहे। दीपिका के पास अब भी ढेर सारे प्रस्ताव आते रहते हैं और वह कहानियां भी सुनती रही हैं। लेकिन ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए वह बताती हैं, ‘फिल्में मुझे पैसे कमाने के लिए नहीं करनी। ईश्वर कृपा से मेरा भरा पूरा और सुखमयी संसार है। अभिनय मेरा शौक ही था और रहेगा।’
विज्ञापन
5 of 6
अटल बिहारी वाजपेयी के साथ दीपिका चिखलिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले भी निभा चुकीं मुस्लिम किरदार
ऐसा नहीं है कि दीपिका चिखलिया फिल्म ‘गालिब’ में ही पहली बार मुस्लिम महिला का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले वह निर्माता, निर्देशक और अभिनेता संजय खान के धारावाहिक 'द स्वोर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान’ में मुस्लिम महिला का किरदार निभा चुकी हैं। इस धारावाहिक में वह टीपू सुल्तान की मां फातिमा फखरुन्निसां के किरदार में नज़र आई थीं। तब दीपिका की उम्र धारावाहिक में अपने बेटे बने संजय खान से 24 साल कम थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।