फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के डेढ़ महीने बाद हनीमून पर गए दीपवीर, एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे दिखे ऐसे

Sun, 30 Dec 2018 02:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 30 Dec 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh gone for first Honeymoon in Sri Lanka
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के खूबसूरत जोड़े दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल 14-15 नवंबर को परिवार और करीबियों की मौजूदगी में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई। इन दोनों ने सिंधी और कोंकणी दो रीति-रिवाजों से शादी की। इसके बाद उन्होंने भारत वापस आकर अपने दोस्तों और करीबियों को 4 अलग-अलग जगह रिसेप्शन पार्टी भी दी। अब यह दोनों नए साल पर अपना पहला हनीमून बनाने के लिए रवाना हो गए हैं। 
Deepika Padukone and Ranveer Singh gone for first Honeymoon in Sri Lanka
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : amar ujala
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शादी के बाद रणवीर सिंह को अपनी फिल्म सिंबा के प्रमोशन की वजह से हनीमून के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा था। गौरतलब है कि अब इन दोनों ने हनीमून के साथ अपना न्यू ईयर का भी प्लान कर लिया है। खबरों की मानें तो यह दोनों श्रीलंका के लिए शनिवार रात रवाना हुए। 
Deepika Padukone and Ranveer Singh gone for first Honeymoon in Sri Lanka
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : amar ujala
श्रीलंका के लिए रवाना होते हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मुंबई एयरपोर्ट की तस्वीरें भी सामने आईं। दोनों ब्लैक ड्रेस में नजर आए। मीडिया का कैमरा देखकर दोनों ने मुस्कुराते हुए पोज भी दिए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी दूसरी तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें यह दोनों श्रीलंका के मशहूर क्रिकेटर जयसूर्या के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh gone for first Honeymoon in Sri Lanka
deepika padukone - फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की यह सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इनके फैंस तस्वीरों को काफी पसंद भी कर रहे हैं। पता हो कि शादी के बाद दीपिका ने पहली बार अपने इंटरव्यू में अपनी महंगी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने Filmfare को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि उनका और रणवीर सिंह का मकसद विदेश में शादी करने नहीं था। यह दोनों अपनी शादी में प्राइवेसी चाहते थे। इसलिए उन्होंने इटली के लेक कोमो को चुना।
 
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh gone for first Honeymoon in Sri Lanka
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। शादी से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई के जुहू इलाके में 50 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। इसके अलावा इस स्टार कपल ने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी में भी अच्छा खासा रुपया खर्च किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed