बीते साल 2018 में 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधी बॉलीवुड का हिट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर चर्चा में हैं। शादी की खबरों से सुर्खियां बटोरने वाला ये नवविवाहित जोड़ा नये साल को भी अपने नाम करने करना चाहता है। गौतरलब है कि दीपिका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसपर रणवीर सिंह के कमेंट्स कर खबर बनाने पर मजबूर कर दिया है।
ये हैं रणवीर-दीपिका के 2019 के सीक्रेट्स, न्यूयॉर्क में तकियों के जरिए बताए साल के ये खास प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका अपने सारे जरूरी काम निपटाकर नये साल पर न्यूयॉर्क निकल गए थे। खबर है कि वह अपने हनीमून पर गए हैं। वहीं से दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। शेयर की गई इन तस्वीरों में दोनों का प्यार साफ झलक रहा है।
बता दें कि बीते साल कई टीवी और फिल्म इंडस्ट्री कपल ने शादी कर अपना घर बसा लिया था। ऐसे में उनके फैन्स को इंतजार था कि वह नये साल पर कोई खूबसूरत तस्वीर अपने पार्टनर के साथ शेयर करें। लेकिन रणवीर और दीपिका का नये साल का फैन्स के लिए ये तोहफा ही है। दीपिका द्वारा शेयर की गईं इन तस्वीरों में एक पेड़ की फोटो है जिसपर रणवीर ने कमेंट्स कर लिखा है कि 'मेरा खुला जहां।'
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
इसके बाद दीपिका ने साल 2019 की एक फोटो शेयर की है। ये फोटो फूलों से सजी हुई है जिसपर रणवीर ने 'येस्स्स्स' का कमेंट किया है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि रणवीर ने कितने जोश और उल्लास में ये कमेंट किया है। इतना ही नहीं दीपिका ने कुछ तकियों के फोटो भी शेयर किए हैं जिन पर अद्वितीय (यूनिक्यू), सौहार्द (हॉर्मनी) और अच्छा बनना (वेल बींग) लिखा है। इस पर रणवीर ने सबसे अच्छा कमेंट किया है। उन्होंने इसपर लिखा ' ये नये साल के संकल्प:
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
आखिर में आपको बता दें कि बीते साल 28 दिसंबर को रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने में कामयाब साबित हुई है। फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह एक पुलिस के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बनाई है जिसमें सारा अली खान बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई हैं। फिल्म में अजय देवगन भी कैमियो रोल करते नजर आए।