{"_id":"5f71f31c8ebc3e9bfa0cc91b","slug":"deepika-padukone-code-words-revealed-hash-weed-maal-paneer-quick-and-marriage-sushant-singh-rajput-drug-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण के कोड वर्ड्स का हुआ खुलासा, 'माल' और 'हैश' के अलावा जानिए 'पनीर' और 'क्विकी एंड मैरिज' का मतलब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण के कोड वर्ड्स का हुआ खुलासा, 'माल' और 'हैश' के अलावा जानिए 'पनीर' और 'क्विकी एंड मैरिज' का मतलब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 28 Sep 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
दीपिका पादुकोण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल में एक के बाद एक कई बड़े सितारों के नाम सामने आए। एक तरफ जहां रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई तो वहीं हाल ही में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह का नाम भी सामने आया। एनसीबी ने हाल ही में इन सभी अभिनेत्रियों से पूछताछ की जिन में अभिनेत्रियों ने अपनी बात एनसीबी के सामने रखी। इस बीच दीपिका पादुकोण की चैट्स से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसका सीधा कनेक्शन एनसीबी को दिए जवाबों से है।
2 of 7
दीपिका पादुकोण
- फोटो : PIT
शनिवार को जब दीपिका पादुकोण एनसीबी के दफ्तर में हाजिर हुईं तो एनसीबी ने दीपिका से सबसे पहले वही सवाल पूछ लिया जो एक्ट्रेस ने 2017 की अपनी ड्रग्स चैट में लिखा था। एनसीबी ने दीपिका से पूछा, 'माल क्या है ?' दीपिका ने एनसीबी को इसका जवाब देते हुए कहा, "हम सिगरेट को 'माल' कहते हैं और हां मैंने पूछा था- माल है क्या, लेकिन ये माल वो नहीं है जो आप लोग समझ रहे हैं।" मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने एनसीबी से कहा, 'माल... सिगरेट का हमारा कोड वर्ड है।'
3 of 7
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एनसीबी ने माल के अलावा दीपिका पादुकोण से ये भी पूछा कि हैश क्या है? याद दिला दें कि हैश भी दीपिका की सामने आए चैट्स का ही हिस्सा था। दीपिका ने इसका भी जवाब दिया और कहा, 'माल... हम लोग सिगरेट को कहते हैं और हैश और वीड... टाइप्स ऑफ सिगरेट को, यानी अलग-अलग ब्रैन्ड के सिगरेट को।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी ने भी जवाब पर ही सवाल दागते हुए पूछा कि ये हैश और वीड अलग-अलग ब्रैंड के सिगरेट कैसे हो सकते हैं? दीपिका ने इस सवाल का जवाब भी बड़ी बखूबी से देते हुए कहा, 'हैश हम पतली सिगरेट को कहते हैं और वीड मोटी सिगरेट को।' दीपिका ने एनसीबी को साफ साफ कह दिया, 'हम सिगरेट पीते हैं लेकिन वो ड्रग्स नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 7
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
बताया जा रहा है कि दीपिका ने एनसीबी से अपने कोड वर्ड्स की सफाई देते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में भी आपस में बातचीत के दौरान हम बहुत सारे कोड वर्ड का इस्तेमाल करते हैं। दीपिका ने एनसीबी को कुछ और भी ऐसे ही कोड वर्ड्स बताए। दीपिका ने कहा कि हम बातचीत में पनीर और क्विकी एंड मैरिज कोड वर्ड का भी इस्तेमाल करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।