फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: दीपिका ने की हॉलीवुड कंपनी के साथ बड़ी साझेदारी, बनेंगी इस फिल्म की हीरोइन

Tue, 31 Aug 2021 11:40 AM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 31 Aug 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone collaboration with STX Entertainment for comedy film know details
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा की कभी नामी कंपनी रही ईरॉस इंटरनेशनल की हॉलीवुड कंपनी एसटीएक्स के साथ हुई साझेदारी के बाद इसके नए ब्रांड एसटीएक्स फिल्म्स की रोशनी दुनिया भर में फैलाने का बीड़ा हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण ने उठाया है। दीपिका इस कंपनी की एक ऐसी कॉमेडी फिल्म में काम करने जा रही है, जिसमें पूरब और पश्चिम की संस्कृतियों के समागम से हास्य जन्मने की बात कही जा रही है। दीपिका ने इससे पहले विन डीजल के साथ हॉलीवुड में अपनी आखिरी फिल्म कोई साढ़े चार साल पहले ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ की थी। एसटीएक्स फिल्म्स के साथ बनने जा रही दीपिका की फिल्म की वह को प्रोड्यूसर होने के नाते इसके मुनाफे में भी हिस्सेदार रहेंगी।

deepika padukone collaboration with STX Entertainment for comedy film know details
छपाक में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एसटीएक्स फिल्म्स के साथ बनने जा रही दीपिका की इस फिल्म को भले उनकी हॉलीवुड में वापसी कहा जा रहा हो, लेकिन तकनीकी रूप से ये कंपनी मुंबई की ही फिल्म कंपनी ईरॉस इंटरनेशनल का विस्तार है। एसटीएक्स फिल्म्स की इस बारे में दीपिका की प्रोडक्शन कंपनी से काफी अरसे से बातचीत चलती रही है और अब कहा जा रहा है कि दोनों कंपनियों के बीच इस बारे में करार हो चुका है। दीपिका ने पिछले साल फिल्म ‘छपाक’ से फिल्म निर्माण में कदम रखा था। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले दीपिका के जेएनयू में धरना दे रहे छात्रों के समर्थन में पहुंचने के चलते फिल्म का सामूहिक बहिष्कार के एलान भी किया गया था।

deepika padukone collaboration with STX Entertainment for comedy film know details
83 में रणवीर सिंह संग दीपिका पादुकोण, ऋतिक संग दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका इसके बाद से खुद को विवादों से दूर रखने की कोशिश ही करती रही हैं। अयान मुखर्जी की सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ बन रही उनकी फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। अपने पति रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ की शूटिंग भी वह पूरी कर चुकी है। शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग के लिए जल्द ही वह विदेश जानी वाली हैं। इन फिल्मों के अलावा वह हॉलीवुड फिल्म ‘इंटर्न’ का रीमेक अमिताभ बच्चन के साथ करने वाली हैं और उनकी एक फिल्म साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ भी प्रस्तावित है। ऋतिक रोशन स्टारर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ के भी अगले साल तक शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone collaboration with STX Entertainment for comedy film know details
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एसटीएक्स फिल्म्स के साथ अपनी नई साझेदारी के बारे में दीपिका कहती हैं, ‘का प्रोडक्शंस की स्थापना ऐसी मनोरंजन सामग्री के विकास और निर्माण के लक्ष्य के साथ की गई थी जो सार्थक हो और जिसमें वैश्विक दर्शकों की रुचि रहे। एसटीएक्स फिल्म्स और टेम्पल हिल प्रोडक्शंस के साथ इस भागीदारी को लेकर मैं रोमांचित हूं। ये दोनों कंपनियां का प्रोडक्शंस की इच्छाओं और सृजनशील दृष्टिकोण को भी साझा करती हैं। इस भागीदारी से उम्मीद है कि हम कुछ असरकारी और गतिशील अंतरसांस्कृतिक कहानियां दुनिया के सामने लाने में कामयाब रहेंगे।’

विज्ञापन
deepika padukone collaboration with STX Entertainment for comedy film know details
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका पादुकोण न सिर्फ हिंदी सिनेमा का बल्कि भारतीय सिनेमा का अभिनेत्रियों के मामले में सबसे बड़ा ब्रांड बन चुकी हैं। विश्व सिनेमा में भी उनकी दमक लगातार बढ़ती रही है। दीपिका ने ‘अमर उजाला’ से अपनी पिछली मुलाकात में कहा, ‘भारत एक वैश्विक शक्ति है। इसकी छाप हर उस जगह पर दिखती है जिससे लोगों का जुड़ाव है। सिनेमा भी एक बहुआयमी माध्यम है और इसकी सहायता से अगर मैं वैश्विक परिदृश्य में तनिक सा भी अंतर ला पाती हूं तो ये मेरे जैसे किसी भी भारतीय के लिए गर्व की बात होगी।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed