रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में शामिल है। यह दोनों ना केवल अवॉर्ड फंक्शन में एक दूसरे की खिंचाई करते नजर आते हैं बल्कि कई बार सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते हैं। हाल ही में दीपिका ने रणवीर की एक तस्वीर पर ऐसा कमेंट कर दिया जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
रणवीर की ऐसी तस्वीर देखते ही दीपिका ने लिए मजे, अर्जुन कपूर समेत कई सितारों ने किए कमेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर हाल ही में एक इवेंट में गए थे। इस इवेंट की तस्वीर को रणवीर ने अलग-अलग पोज के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया। फोटो में रणवीर नीले कोर्ट पैंट के साथ सफेद रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी शर्ट के बटन खुले हैं और उनकी सीना दिख रहा है। ऐसे में दीपिका ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है- 'अपनी छाती पर मेरे ब्रांजर की बोतल खाली करने से पहले क्या तुम्हें मुझसे पूछना नहीं चाहिए था?'
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
दरअसल, ब्रांजर एक प्रकार का हाईलाइटर होता है, जिसे मेकअप में चमक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दीपिका के कमेंट के बाद कई सितारों ने रणवीर की तस्वीर पर मजेदार कमेंट करने लगे। अर्जुन कपूर ने लिखा- 'राम जी के बाल देखो। छाती का कमाल देखो।' टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा ने लिखा- 'छाती।'
तस्वीर में रणवीर सिंह का स्टाइल देखने लायक है। वह कोट पैंट के साथ टोपी भी लगाए हुए हैं और हाथ में एक छड़ी भी पकड़ी हुई है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि रणवीर की तस्वीर पर दीपिका ने कमेंट किया हो। दीपिका पहले भी कई बार रणवीर की तस्वीर पर कमेंट कर चुकी हैं। दीपिका और रणवीर हाल ही में रणबीर कपूर के जन्मदिन पर स्पॉट हुए थे। हालांकि दोनों अलग-अलग पहुंचे थे।
रणवीर ने हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने लिए एक लाल रंग की Lamborghini Urus खरीदी है। इस कार की कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। Lamborghini Urus दुनिया की पहली सुपर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल के नाम से भी जानी जाती है। अपनी कार के साथ रणवीर सिंह हैप्पी मूड में हाल ही में नजर आए। मुंबई की सड़कों पर कार में ड्राइव का मजा लेते हुए रणवीर की तस्वीरों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
यह भी पढेें:-जया बच्चन संग दुर्गा पंडाल पहुंचे अमिताभ, अक्षय ने शेयर किया 'शैतान...' गाने का टीजर, पांच खबरें