फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका की शादी की खबरों के बीच आई एक बुरी खबर, रणवीर को भी लगेगा झटका

Sat, 13 Jan 2018 08:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone film padmaavat losses crores before release
पद्मावत

एक ओर दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' विवादों से बाहर नहीं निकल पा रही है तो दूसरी तरफ उनकी शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। दीपिका के पास एक अच्छी और एक बुरी खबर है। लेकिन ना शादी की डेट फाइनल हुई और ना फिल्म की रिलीज डेट। इस बीच एक बड़ी खबर और आ गई है। 

deepika padukone film padmaavat losses crores before release
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम में छपी खबर के अनुसार, बॉक्सऑफिस के आंकड़ों की मानें तो 'पद्मावत' को रिलीज से पहले ही करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने का बाद भी करणी सेना का विरोध खत्म नहीं हुआ है। राजपुताना संघ अभी भी फिल्म को बैन की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें- Bigg Boss 11: शिल्पा से रात में नाचने को बोले विकास-पुनीश, बोलीं- 'ऐसा लग रहा मैं तुम्हारी...'

deepika padukone film padmaavat losses crores before release
दीपिका पादुकोण

इस विरोध के चलते राजस्‍थान, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में फिल्म की रिलीज पर बैन लग गया है। साथ ही महाराष्ट्र सरकार भी फिल्म रिलीज पर फैसला ले सकती है। अगर महाराष्ट्र में फिल्म बैन हो गई तो 'पद्मावत' अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी।


पढ़ें- रेस्‍त्रां में महिला के साथ ऋषि कपूर ने की ऐसी हरकत, बेटे रणबीर ने शर्मिंदा होकर मांगी माफी
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone film padmaavat losses crores before release
दीपिका पादुकोण

दीपिका की इस फिल्म के लिए पैसे कमाने तो दूर लागत निकालने में भी मुश्किल हो रही है। यह फिल्म 250 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। ऐसे में राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात राज्यों में फिल्म रिलीज नहीं हुई तो कम से कम 150 करोड़ रुपए का नुकसान होगा।

विज्ञापन
deepika padukone film padmaavat losses crores before release
दीपिका पादुकोण

अगर इन राज्यों में फिल्म रिलीज हुई तो एक राज्य कम से कम 20 करोड़ रुपए का कारोबार 'पद्मावत' को देगा। लेकिन इन राज्यों ने फिल्म पर पहले से ही बैन लगा रखा है। ऐसे में फिल्म का नुकसान में जाना तय है। बता दें कि आज सुबह करणी सेना कार्यकर्ताओं ने फिल्म को पास करने के विरोध में सीबीएफसी ऑफिस का घेराव किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed